-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Aiims Nagpur Student Suicides Cases Stress Workload Survey
AIIMS नागपुर में बढ़ती आत्महत्याएं! 2 UG, 1 PG स्टूडेंट ने दी जान, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
- Written By: प्रिया जैस
AIIMS Student Suicide Case: एम्स नागपुर में अब तक 2 UG और 1 PG छात्र की आत्महत्या हो चुकी है। सर्वे के अनुसार 73.9% छात्रों पर लिपिकीय बोझ और स्टाफ की भारी कमी तनाव बढ़ा रही है।

नागपुर एम्स (सौजन्य-सोशल मीडिया)
AIIMS Nagpur Suicides: इसमें कोई संदेह नहीं कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में निवासी डॉक्टरों पर काम का बोझ होने से उनमें तनाव जैसी समस्या बढ़ती जा रही है। इस संबंध में पिछले वर्ष राज्य सरकार ने छात्रों सहित निवासी डॉक्टरों की समय-समय पर काउंसिलिंग करने, उनके मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ‘छात्र मानस कक्ष’ की स्थापना भी की थी लेकिन इसका बहुत ज्यादा लाभ नहीं मिल रहा है।
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निवासी डॉक्टर की आत्महत्या ने व्यवस्था पर एक बार भी कई सवाल खड़े कर दिये हैं। एम्स में स्थापना के बाद से अब तक कुल 3 आत्महत्याएं हुई हैं। इनमें 2 स्नातक और 1 स्नातकोत्तर छात्रा का समावेश है। इसी क्रम में अब तक 3-4 छात्रों ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था।
रिव्यू मेडिकल सिस्टम सर्वेक्षण के परिणाम
पिछले दिनों फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) ने पूरे भारत में किए गए रिव्यू मेडिकल सिस्टम सर्वेक्षण के परिणाम जारी किए थे। इनमें पाया गया था कि 29.5 फीसदी छात्रों के काम का समय अनिश्चित है। वहीं 73.9 फीसदी छात्रों पर लिपिकीय कार्य का भारी बोझ है। 55.2 फीसदी ने कर्मचारियों की कमी बताई थी। इस वजह से उपचार के साथ ही अन्य दस्तावेजी काम भी निवासी डॉक्टरों को करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
‘मानस कक्ष’ स्थापित करने की पहल
2024 में राज्य सरकार ने वैद्यकीय छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए ‘छात्र मानस योजना’ संचालित करने के निर्देश दिये। इसके तहत ‘मानस कक्ष’ स्थापित करने की पहल की गई लेकिन अधिकांश कॉलेजों में छात्र मानस कक्ष को लेकर अच्छा प्रतिसाद नहीं है। बहुत कम छात्रों की काउंसिलिंग होती है। काम का बोझ इतना अधिक होता है कि कई बार निवासी डॉक्टर सहित छात्र नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। सबसे अधिक दिक्कतें जेआर-1 और 2 को होती है। वार्ड की जिम्मेदारी के साथ ही अन्य कामकाज भी करना पड़ता है।
- 73.9 फीसदी छात्रों पर लिपिकीय कार्य का बोझ
- 55.5 फीसदी ने बताया कर्मचारियों की कमी
- 4 एम्स के छात्रों ने किया आत्महत्या का प्रयास
छात्र मानस योजना का योग्य क्रियान्वयन नहीं
एम्स जैसे संस्थान में प्रवेश मिलना यानी छात्रों के लिए सपने साकार होने जैसा होता है। इसके बाद भी यदि छात्र और निवासी डॉक्टर तनाव को सहन करते हुए आत्महत्या जैसा कदम उठाते हैं तो यह बेहद गंभीर है। एम्स की स्थापना के बाद से 2 स्नातक विद्यार्थी और 1 निवासी डॉक्टर ने आत्महत्या की है। वहीं 3-4 विद्यार्थियों ने आत्महत्या का प्रयास किया है।
यह भी पढ़ें – सब पहले से फिक्स था…बिहार में मिली हार पर बोला MVA, कहा- डेढ़ घंटे में बदली तस्वीर
समय रहते इन छात्रों की काउंसिलिंग की गई वरना अनर्थ हो जाता। एफएआईएमए के मुख्य सलाहकार डॉ. सजल बंसल ने बताया कि राज्य में मेडिकल छात्रों की आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। शासन के अध्यादेश के अनुसार प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में ‘छात्र मानस योजना’ के अंतर्गत 2 मेंटल हेल्थ काउंसलर नियुक्त करना आवश्यक है।
साथ ही छात्र मानस कक्ष के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए लेकिन देखने में आ रहा है कि योजना का योग्य क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। इस ओर गंभीरता से ध्यान देते हुए मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपाय योजना आवश्यक है।
Aiims nagpur student suicides cases stress workload survey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMनवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 08:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














