Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर AIIMS में डॉक्टर छात्रा ने लगाई फांसी, तनाव ने ली जान! सदमे में परिवार, जांच में जुटी पुलिस

Nagpur AIIMS Suicide: नागपुर के एम्स में पीजी कर रही 25 वर्षीय डॉक्टर छात्रा ने फ्लैट में फांसी लगाई। पुलिस के अनुसार पढ़ाई के अत्यधिक तनाव के कारण आत्महत्या का अनुमान लगाया जा रहा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 14, 2025 | 06:58 AM

डॉक्टर छात्रा ने लगाई फांसी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur AIIMS: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में पढ़ने वाली एक डॉक्टर छात्रा ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का अनुमान है कि पढ़ाई के तनाव में उसने यह कदम उठाया। मृतक समृद्धि कृष्णकांत पांडे (25) बताई गई। वह मूलत: बिहार के छपरा की रहने वाली थी।

उसके पिता कृष्णकांत सीआरपीएफ पुणे रेंज में पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। समृद्धि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। एम्स में डरमेटोलॉजी में पीजी कर रही थी और प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह अपनी सहपाठी के साथ मिहान के ही शिवकैलाशा सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रहती थी।

सहेली लौटी तो देख दंग रह गई

बुधवार को दोपहर में उसकी सहेली कॉलेज के काम से बाहर गई थी। समृद्धि फ्लैट में अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम 7 बजे सहेली घर लौटी। उसने डोर बेल बजाई लेकिन प्रतिसाद नहीं मिला। उसने फोन पर भी समृद्धि से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बातचीत नहीं हो पाई।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर में नदी सीमांकन अभियान तेज, खाम-सुखना नदियों की बाढ़ रेखा तय होगी; अतिक्रमण पर लगेगी लगाम

सावधान! केंद्रीय मंत्री का PA बनकर करोड़ों की ठगी, 5 लोगों को बनाया बेवकूफ, ऐसे बनाया शिकार

वायरल क्लिप से बड़ा खुलासा: अवैध उत्खनन रोकने के नाम पर कथित रिश्वत, विभागीय जांच शुरू

मुलुंड मेट्रो हादसा: MMRDA ने ठेकेदार पर ठोंका 5 करोड़ का जुर्माना, ब्लैकलिस्ट होगा राजवी मिलन इंफ्रा?

ऐसे में सहेली ने बगल के फ्लैट की गैलेरी से अपने फ्लैट में प्रवेश किया। भीतर जाने पर समृद्धि फंदे पर लटकी दिखाई दी। तत्काल उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोनेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही परिजन भी नागपुर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें – 125 साल की दुश्मनी खत्म, चिमठानावाला-मेहंदीबाग में ऐतिहासिक सुलह, सिर्फ 14 दिन में सुलझा विवाद

परीक्षा के लिए चिंतित थी समृद्धि

पुलिस ने समृद्धि के मोबाइल की जांच की लेकिन कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला। साथ पढ़ने वाली छात्राओं से पूछताछ करने पर पढ़ाई का अधिक तनाव होने का पता चला। समृद्धि परीक्षा को बेहद गंभीरता से लेती थी और हर वक्त टेंशन में रहती थी। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं।

Aiims nagpur student suicide study stress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2025 | 06:58 AM

Topics:  

  • AIIMS Nagpur
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.