Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी

Nagpur Airport Expansion: नागपुर एयरपोर्ट से सटी 271 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि का व्यावसायिक विकास किया जाएगा। मिहान इंडिया लिमिटेड ने कमर्शियल प्रोजेक्ट के जरिए बड़े राजस्व सृजन की तैयारी शुरू कर दी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 02, 2026 | 11:08 AM

नागपुर, एयरपोर्ट, मिहान, जीएमआर, कमर्शियल प्रोजेक्ट, सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Babasaheb Ambedkar International Airport: नागपुर शहर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार एवं आधुनिकीकरण का जिम्मा जीएमआर ने संभाल लिया है। इस प्रोजेक्ट के लिए जीएमआर को 30 वर्षों के लिए एयरपोर्ट ऑपरेशनल क्षेत्र की 900 हेक्टेयर तथा शहर से सटी साइड वाली 100 हेक्टेयर सहित कुल 1,000 हेक्टेयर भूमि सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

लेकिन इसके अतिरिक्त शहर से सटी एयरपोर्ट की 271 हेक्टेयर बेशकीमती जमीन का अब आर्थिक कायाकल्प होने जा रहा है। एयरपोर्ट की इस भूमि पर भव्य कमर्शियल योजना साकार की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिहान इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) ने हवाई अड्डे की इस 271 हेक्टेयर (लगभग 670 एकड़) अतिरिक्त भूमि का व्यावसायिक उपयोग कर बड़ा राजस्व जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है।

एमआईएल की 271 हेक्टेयर भूमि के लिए मास्टर प्लान तैयार

एमआईएल ने इस पूरी अतिरिक्त जमीन का सांकेतिक मास्टर प्लान और व्यवहार्यता अध्ययन तैयार करने के लिए सलाहकार एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है। सूत्रों के अनुसार इस विशाल भूमि का आर्थिक और बाजार की मांग के अनुसार मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि आने वाले दशकों के लिए कमाई का एक स्थायी स्रोत तैयार हो सके।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में 5,000 नए पदों को मंजूरी, 1,400 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी

शक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब

बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई

जीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल

इस मास्टर प्लान के जमीन पर उतरने से नागपुर बड़े पैमाने पर नया निवेश बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे। सूत्रों के अनुसार आगामी 18 से 20 दिनों में यह परियोजना कागजों से निकलकर रफ़्तार पकड़ सकती है।

यह 271 हेक्टेयर जमीन जीएमआर को सौंपी जा रही 1,000 हेक्टेयर भूमि का अतिरिक्त हिस्सा है, इसलिए यहां पर जीएमआर नहीं बल्कि यह परियोजना पूरी तरह से एमआईएल के नियंत्रण में होगी।

नॉन एयरो राजस्व के लिए बड़ा दांव

एमआईएल ने अपनी 271 हेक्टेयर की अतिरिक्त प्राइम लैंड को जीएमआर के साथ हुए करार से पूरी तरह बाहर और सुरक्षित रखा है। इस बची हुई जमीन का मास्टर प्लान तैयार कराकर मुद्रीकरण करने का सीधा मतलब यह है कि इस हिस्से से एमआईएल राजस्व जुटाएगा।

वैश्विक विमानन क्षेत्र का यह आधुनिक नियम है कि केवल फ्लाइट्स और टिकटों पर निर्भर रहने के बजाय एयरपोर्ट की जमीनों का व्यावसायिक उपयोग करके कमाई बढ़ाई जाए। एमआईएल का यह कदम इसी रणनीति का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें:-जीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल

इससे यही संकेत मिलते हैं कि सलाहकार एजेंसी बाजार की मांग का बारीकी से अध्ययन कर यह तय करेगी कि इस 271 हेक्टेयर जमीन का व्यावसायिक, औद्योगिक रूप में कैसे अधिकतम इस्तेमाल किया जाए। मतलब साफ है यह एक तरह से एमआईएल का नॉन एयरो राजस्व के लिए पर बड़ा दांव है।

271 hectare commercial development mihan gmr nagpur airport expansion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 11:08 AM

Topics:  

  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Nagpur Airport
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.