एग्रोविजन 2026 में खेती के नए स्टार्टअप पर मंथन, गांव स्तर पर बन सकेगी जैविक खाद और कीटनाशक

Agrovision 2026 Nagpur: नागपुर में आयोजित मध्य भारत की प्रमुख कृषि प्रदर्शनी एग्रोविजन 2026 के पहले दिन कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप और सूचना प्रौद्योगिकी विषय पर कार्यशाला हुई।
agrovision 2026 agriculture startups technology workshop nagpur
नितीन गड़करी(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • एग्रोविजन 2026 के पहले दिन कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप और सूचना प्रौद्योगिकी विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

  • माइक्रो फर्मेटर तकनीक से गांव स्तर पर ताजा जैविक खाद और जैविक कीटनाशक बनाने की जानकारी दी गई।

  • युवाओं को कौशल विकास, निःशुल्क प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया गया।

  • विशेषज्ञ बालकृष्ण भरतिया ने किसानों को वास्तविक उद्यमी और नवोन्मेषक बताते हुए खेती को स्टार्टअप से जोड़ने पर जोर दिया।

Nagpur Agriculture Startups: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, अनुसंधान और खेती के क्षेत्र में उपलब्ध नए अवसरों की जानकारी देने तथा बदलते मौसम की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें सक्षम बनाने के उद्देश्य से आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े कृषि प्रदर्शनी 'एग्रोविजन 2026' के पहले दिन 'कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप और सूचना प्रौद्योगिकी' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विशेषज्ञों ने किसानों और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

अमरावती रोड स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के मैदान पर आयोजित इस कार्यशाला में बायोवाल एग्रीहेल्थ प्राइवेट लिमिटेड (मित्रसेना) के विजय ढोले, सहायक आयुक्त नीता औघड, स्वदेशी व्यापारी मंच के बालकृष्ण भरतिया तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग प्रमुख (राहुरी) सुनील कदम वक्ता के रूप में उपस्थित थे।

जैविक कीटनाशकों का उत्पादन करना संभव

विजय ढोले ने कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी देते हुए बताया कि 'मित्रसेना' कंपनी ने किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीसी) के लिए 'माइक्रो फर्मेटर' नामक अभिनव तकनीक विकसित की है। इस तकनीक के माध्यम से गांव स्तर पर ही ताजा जैविक खाद और जैविक कीटनाशकों का उत्पादन करना संभव होगा। नीता औपड ने कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के माध्यम से युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवस्सर और स्वरोजगार के लिए सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

agrovision 2026 agriculture startups technology workshop nagpur
नागपुर-दादाधाम एक्सप्रेस फिर होगी शुरू, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी; विदर्भ और खानदेश के यात्रियों को राहत

निःशुल्क प्रशिक्षण

सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि क्षेत्र से संबंधित अल्पकालीन पाठ्यक्रमों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा रोजगार मेलों के माध्यम से कंपनियों और उम्मीदवारों के बीच समन्वय स्थापित किया जाता है। उन्होंने कहा कि उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न निगमों और जिला उद्योग केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इनोवेशन सोसाइटी के माध्यम से स्टार्टअप और नवोन्मेषी विचारों को मार्गदर्शन के साथ वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।

agrovision 2026 agriculture startups technology workshop nagpur
नागपुर मनपा में महासभा के एजेंडे पर विवाद, महापौर और सत्ता पक्ष नेता की गैरमौजूदगी में मिली मंजूरी

किसान ही वास्तविक उद्यमी और नवोन्मेषक

भरतिया ने 'लागत कम करने के लिए पारंपरिक खेती को नए स्टार्टअप से जोडना' विषय पर अपने विचार वाक्त करते हुए कहा कि खेती केवल एक पारंपरिक कार्य नहीं बल्कि एक उन्नत कौशल है, किसान ही वास्तविक उद्यमी और नवोन्मेषक है। हालांकि गलत मानसिकता के कारण किसान स्वयं को कमजोर समझने लगता है जो चिंता का विषय है।

सुनील कदम ने कृषि क्षेत्र में ड्रोन स्टार्टअप और आधुनिक तकनीक के उपयोग की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि बदलते मौसम, सीमित जल उपलकत्ता, बढ़ती उत्पादन लागत और मजदूरों की कमी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग अपरिहार्य हो गया है। कार्यशाला का संचालन जितेंद्र सातपुते ने किया। डॉ. सीडी मायी ने वक्ताओं का परिचय दिया, जबकि मोरेश्वर वानखेडे ने आभार व्यक्त किया।