नागपुर-दादाधाम एक्सप्रेस फिर होगी शुरू, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी; विदर्भ और खानदेश के यात्रियों को राहत

Nagpur Bhusaval Express: महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच रेल संपर्क मजबूत करने के लिए रेल मंत्रालय ने नागपुर-भुसावल-नागपुर दादाधाम एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
nagpur bhusaval dadadham express train restart approved
नागपुर दादाधाम एक्सप्रेस(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • केंद्रीय रेल मंत्रालय ने नागपुर-भुसावल-नागपुर दादाधाम एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

  • पुरानी ट्रेन संख्या 22112/11 की जगह अब ट्रेन नए नंबर 11112/11 से संचालित होगी।

  • ट्रेन शुरू होने से विदर्भ, खानदेश और मध्य प्रदेश के निमाड़-महाकौशल क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

  • नागपुर, पांढुरना, इटारसी, हरदा और खंडवा के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा।

Dada Dham Express Restart: महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने वाले एक बड़े फैसले के तहत केंद्रीय रेल मंत्रालय ने बहुप्रतीक्षित नागपुर-भुसावल नागपुर दादाधाम एक्सप्रेस को पुनः शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया गया।

रेल मंत्री वैष्णव ने इस ट्रेन के दोबारा परिचालन के निर्णय के संदर्भ में सभी संबंधित क्षेत्रों के सांसदों के साथ सीएम फडणवीस को भी पत्र लिखकर जानकारी साझा करते हुए बधाई दी थी। उल्लेखनीय है कि ट्रेन 22112/11 नागपुर-भुसावल-नागपुर दादाधाम एक्सप्रेस को नये नंबर ट्रेन 11112/11 से दोबारा शुरू की जा रही है।

nagpur bhusaval dadadham express train restart approved
गोवंश हत्या के आरोपों पर जलगांव के अमलनेर में बवाल, 3 हजार लोगों का मोर्चा, बाजार बंद

यात्रियों और श्रद्धालुओं को फायदा

इस ट्रेन के पुनः शुरू होने से विदर्भ, खानदेश और मध्य प्रदेश के निमाड़-महाकौशल अंचल के हजारों दैनिक यात्रियों का सफर बेहद सुगम हो जाएगा। विशेष रूप से खंडवा स्थित दादा धूनीवाले दरबार जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों को इससे सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जल्द ही इसके परिचालन की तिथि और समय-सारणी जारी की जाएगी।

nagpur bhusaval dadadham express train restart approved
पुणे में सजा बाल साहित्य का मंच, ग्रंथदिंडी से गूंजा कोथरूड, दिग्गजों ने की शिरकत

कई धार्मिक स्थल जुड़ेंगे

उल्लेखनीय है कि दादाधाम एक्सप्रेस एकमात्र ऐसी इंटरसिटी एक्सप्रेस थी जो नागपुर को वाया पांढुरना, इटारसी और हरदा व खंडवा होते हुए भुसावल तक चलती थी। इसके दोबारा शुरू होने से यात्रियों, और व्यापारियों श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा और एक साथ कई धार्मिक स्थल जुड़े जायेंगे।

नागपुर के टेकड़ी मंदिर और स्वामीनारायण मंदिर के अलावा पांढुरना से 35 किमी दूरी चमत्कारिक जामसांवली हनुमान मंदिर से खंडवा स्थित दादा धूनीवाले समाधि स्थल एक रेल रूट पर आ जायेंगे। वहीं इटारसी से केवल 18 किमी दूर होशंगाबाद स्थित नर्मदा घाट भी जुड़ जाएगा।

मुंबई-नागपुर वनवे स्पेशल 1 दिसं. को

तो वहीं दूसरी ओर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई और नागपुर के बीच । दिसंबर को एकतरफा विशेष ट्रेन 01161 चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार, उक्त ट्रेन सीएसएमटी, मुंबई से मंगलवार, 1 दिसंबर को 00।20 बजे चलकर उसी दिन 15.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। .यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव एवं वर्धा में रुकेगी। ट्रेन में कुल 22 आईसीएफ कोच होंगे जिनमें 11 स्लीपर, 5 जनरल, 4 थर्ड एसी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।