युवाओं के हाथों को मिलेगा काम, 29 सितंबर को रोजगार महाकुंभ, राज्यभर में 1 हजार मेलों का आयोजन

Employment Mahakumbh: महाराष्ट्र में 29 सितंबर को रोजगार महाकुंभ आयोजित होगा। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्यभर में 1 हजार रोजगार मेले और सात दिन का पूर्व-नियुक्ति प्रशिक्षण दिया जाएगा।
maharashtra employment mahakumbh 1000 job fairs september 29
रोजगार महाकुंभ(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Job Fairs: मुंबई में 29 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्यभर में 1 हजार रोजगार मेले आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सके।

कौशल और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर करेंगे काम

मंत्रालय में रोजगार मेले और नियुक्ति अभियान को लेकर ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील तथा कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा मौजूद रहे। बैठक में दोनों विभागों के समन्वय से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

सात दिन का प्रशिक्षण मिलेगा

युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के लिए सात दिन का पूर्व-नियुक्ति प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें नौकरी की तैयारी, व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार का सामना करने के तरीके बताए जाएंगे। चयन के बाद आवश्यकतानुसार नियुक्ति-पश्चात प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी।

युवाओं के लिए नया मंच

बैठक में कहा गया कि कई युवाओं में क्षमता और रोजगार की इच्छा होने के बावजूद उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर नहीं मिल पाते। रोजगार महाकुंभ इस दूरी को कम करने और युवाओं को रोजगार के मुख्य प्रवाह से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

maharashtra employment mahakumbh 1000 job fairs september 29
Mumbai Local: 1 घंटे में पूरा MMR, 2029 तक मेट्रो जैसी होंगी लोकल ट्रेनें; शिंदे-फडणवीस का बड़ा ऐलान

रोजगार के नए द्वार खुलेंगे

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि "राज्य के हर युवक को उसकी क्षमता और कौशल के अनुरूप रोजगार का अवसर मिलना जरूरी है। रोजगार महाकुंभ के माध्यम से युवाओं को नौकरी के साथ उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का मंच भी मिलेगा। दोनों विभागों के समन्वय से यह पहल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोलेगी।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com