Pune News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पुणे विमानतल से 5 उड़ानें रद्द, सुरक्षा कारणों से नागरी सेवा स्थगित
पाकिस्तान एअर स्ट्राइक के बाद देश के कुछ महत्वपूर्ण विमानतलों से नागरी उड़ान सेवाएं तात्कालिक रूप से स्थगित कर दी गई हैं। इस स्थिति का असर पुणे विमानतल पर भी पड़ा है, जहां 5 प्रमुख मार्गों की उड़ाने आज रद्द की है।
- Written By: आंचल लोखंडे
विमान की सांकेतिक तस्वीर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पुणे: पाकिस्तान में कुछ शहरों पर हुए एअर स्ट्राइक के बाद देश के कुछ महत्वपूर्ण विमानतलों से नागरी उड़ान सेवाएं तात्कालिक रूप से स्थगित कर दी गई हैं। इस स्थिति का असर पुणे विमानतल पर भी पड़ा है, जहां 5 प्रमुख मार्गों की उड़ानें आज रद्द कर दी गई हैं।
पुणे विमानतल प्रशासन ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 7 मई को पांच मार्गों की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अचानक हुए इस बदलाव से कई यात्री प्रभावित हुए हैं। विमानतल प्रशासन, विमान कंपनियां और अन्य संबंधित एजेंसियां यात्रियों को समय पर सूचित करने में तत्पर हैं। यात्रियों से उनके बुकिंग के अनुसार व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया गया है और घोषणा प्रणाली और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार अपडेट भी प्रदान किए जा रहे हैं।
वैकल्पिक उड़ान की सुविधा प्रदान की जा रही
प्रभावित यात्रियों के लिए नागरी विमान यातायात महासंचालनालय की गाइडलाइंस के अनुसार, उन्हें पूरी रकम की वापसी या वैकल्पिक उड़ान की सुविधा प्रदान की जा रही है। वर्तमान स्थिति पूरी तरह से सुरक्षा कारणों से उत्पन्न हुई है और यात्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। विमानतल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने टिकटसे संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए सीधे संबंधित विमान कंपनियों से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो, ‘एक्स’ पर तिरंगे के साथ दिखा खास लोगो
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
Operation Sindoor: पाकिस्तानी नेता ने कबूला सच, सेना ने मसूद अजहर और हाफिज सईद के गुर्गों को दिया सैन्य सम्मान
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
देशवासियों की एकता है ‘ऑपरेशन सिंदूर’, अजित पवार ने बताया मुंहतोड़ जवाब…
रद्द उड़ानें:
पुणे : अमृतसर
पुणे : चंडीगढ़
पुणे : श्रीनगर
पुणे : राजकोट
पुणे : जोधपुर
