अजित पवार के ‘फंड’ वाले बयान पर CM फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया, महायुति में कलह पर कही ये बात
Maharashtra Politics: फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के साथ अविश्वास की खबरों को भी खारिज कर दिया और अटकलों को निराधार बताया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार (सौ. सोशल मीडिया )
Nagpur News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा विकास निधि को मतदाता समर्थन से जोड़ने संबंधी बयान के कुछ दिन बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी क्षेत्रों का समान विकास करना है। फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के बीच अविश्वास के संबंध में चल रही खबरों को भी निराधार बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेता नियमित रूप से मुलाकात करते हैं और मीडिया में उनके बीच मतभेदों की बात पूरी तरह से गलत है।
मुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। देखिए उन्होंने र्या कुछ कहा…
एपीजे कलाम जी का आदर्श एवं विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से संवाद… (नागपूर | 23-11-2025 ) #Maharashtra pic.twitter.com/uisCEtKoAg — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 23, 2025
सम्बंधित ख़बरें
केरल में पूर्व CM पिनाराई विजयन के आवास पर छापेमारी, बेटी के घर समेत 10 ठिकानों पर ED ने दी दस्तक
असम कांग्रेस विधायक दल में बड़ा बदलाव! पार्टी नेतृत्व को मिला नया चेहरा, जानें कौन है वाजेद अली चौधरी
कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
क्या कहा था अजित पवार ने?
उपमुख्यमंत्री पवार ने मतदाताओं को यह चेतावनी भी दी कि अगर वे उनके उम्मीदवारों को अस्वीकार करते हैं तो वह भी धन मुहैया नहीं कराएंगे। पवार ने धमकी भरे अंदा में अपनी बात रखते हुए कहा कि लेकिन, अगर आप मना करोगे तो मैं भी मना कर दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि आपके पास वोट हैं, मेरे पास विकास कार्य के लिए पैसा है।
यह भी पढ़ें:- 5 बार टिकट कैंसिल…तो भाजपा नेता ने शहरभर में लगवा दिए होर्डिंग! विरोध का अनोखा तरीका वायरल
यहां यह उल्लेखनीय है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित पैनल ने मालेगांव में आगामी नगर पंचायतों के चुनाव के लिए गठबंधन किया है। नगर पंचायतों के चुनाव 2 दिसंबर को होने हैं।
विपक्ष ने लगाया आरोप
अजित पवार की इस टिप्पणी की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने अजित पवार पर मतदाताओं को धमकाने का सीधा आरोप लगाया है।
दानवे ने पवार की टिप्पणी की निंदा करते हुए सवाल उठाया कि यह धनराशि आम लोगों द्वारा दिए गए करों से दी जाती है, न कि अजित पवार के घर से। दानवे ने आगे कहा कि यदि पवार जैसे नेता मतदाताओं को धमका रहे हैं तो निर्वाचन आयोग क्या कर रहा है।
