Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: मजदूरों की जान से खिलवाड़, बिना सेफ्टी बेल्ट के 50 फीट ऊंचाई पर करवा रहे काम

Butibori News: नागपुर में पानी की समस्या सुलझाने के लिए विशाल टंकियों का काम कराया जा रहा है। इस दौरान ठेकेदारों द्वारा मजदूरों की जान से भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 23, 2025 | 09:22 AM

बुटीबोरी में बिन सेफ्टी बेल्ट काम रहे मजदूर (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: नागपुर जिले के बूटीबोरी में शहर की पानी की समस्या को सुलझाने के लिए प्रशासन ने करोड़ों रुपये खर्च कर जगह-जगह पानी की टंकियों का निर्माण कार्य शुरू किया है। इनमें से कुछ टंकियां निर्माण के अंतिम चरण में हैं, जबकि कुछ पर कार्य अभी जारी है। हालांकि, इस निर्माण कार्य की आड़ में मजदूरों की जान के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है।

पुरानी बस्ती के वार्ड क्रमांक 2 में बीते 8 महीनों से एक विशाल पानी की टंकी का निर्माण कार्य जारी है। इस स्थान पर मजदूरों से 40-50 फीट की ऊंचाई पर काम करवाया जा रहा है बिना किसी सेफ्टी बेल्ट या सुरक्षा उपकरण के। यह सरासर लापरवाही है, जो मजदूरों की जान पर भारी पड़ सकती है। पिछले महीने निर्माण स्थल पर लेवलिंग बीम में दरारें आ गई थीं।

इसके बावजूद, ठेकेदार ने दरारों को केवल सीमेंट और मिट्टी से छुपाने की कोशिश की, न कि उनकी मरम्मत की। यह स्पष्ट करता है कि न केवल मजदूरों की सुरक्षा बल्कि निर्माण की गुणवत्ता को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में दर्दनाक हादसा: पिता बनने की खुशी मातम में बदली, शराब पार्टी के दौरान गाड़ी के नीचे आने से मौत

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश

शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!

फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’

चंद पैसों की खातिर जान का सौदा

एक सेफ्टी बेल्ट की कीमत महज कुछ सौ रुपये होती है, लेकिन इसके अभाव में कोई मजदूर ऊंचाई से गिरकर अपनी जान गंवा सकता है। आखिर क्यों एक छोटी-सी लागत बचाने के लिए इंसानी जान को जोखिम में डाला जा रहा है?

प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल

यह जानलेवा लापरवाही स्थानीय प्रशासन और निर्माण विभाग की निगरानी में ही हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या केवल टंकियों का निर्माण ही लक्ष्य है या निर्माण की गुणवत्ता और मजदूरों की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है?

यह भी पढ़ें – ZP सर्कल रचना हुई फाइनल, रोटेशन नहीं, नए सिरे से तय होगा सीटों का आरक्षण, OBC के लिए निकलेगी लॉटरी

कब जागेगा प्रशासन?

मजदूरों की जिंदगी को हल्के में लेना अब बंद होना चाहिए। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो एक बड़ी दुर्घटना कभी भी घट सकती है। जिम्मेदारी तय करना और दोषियों पर कार्रवाई करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Administration lives of workers working height of 50 feet without safety belts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2025 | 09:22 AM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.