Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: आदर्श ग्राम केलोद विकास से कोसों दूर, मप्र सीमा पर है पहला गांव, कभी था उद्योग व व्यापार का प्रमुख केंद्र

जिले में मध्य प्रदेश की सीमा से लगा पहला गांव केलोद, जो आदर्श गांव के नाम से जाना जाता रहा है, अब विकास से कोसों दूर है। किसी समय यह गांव उद्योग और व्यापार का प्रमुख केंद्र था, लेकिन अब उजड़ चुका है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 15, 2025 | 01:17 PM

आदर्श ग्राम केलोद विकास से कोसों दूर। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: जिले में मध्य प्रदेश की सीमा से लगा पहला गांव केलोद, जो आदर्श गांव के नाम से जाना जाता रहा है, अब विकास से कोसों दूर है। किसी समय यह गांव उद्योग और व्यापार का प्रमुख केंद्र था, लेकिन अब उजड़ चुका है। प्रशासन यदि समय रहते इस गांव में विकास कार्यों के साथ ही रोजगार बढ़ाने की दिशा में विशेष प्रयास करे, तो अनेक समस्याओं से यहां की ग्रामीण जनता को निजात मिल सकती है। जनप्रतिनिधियों ने भी इस ओर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

सावनेर से करीब 15 किमी दूरी पर बसा केलोद गांव कभी लकड़ा तथा चूड़ियों के कारोबार के लिए प्रख्यात था। यहां गन्ने से गुड़ बनाने का कार्य भी बड़े पैमाने पर होता था और आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी पहुंचते थे। राज्य के पूर्वी छोर का यह पहला गांव उपेक्षित ही रहा। शासकीय यंत्रणा की गंभीरता नहीं होने से मुख्य हाईवे से गांव की ओर जाने वाले रास्ते आज दुर्गम आदिवासी गांवों की कहानी बयां करते हैं।

आदर्श ग्राम का मिला था सम्मान, अब उजड़ा

नाले पर बना ब्रिटिशकालीन मिनी पुल उपेक्षा का शिकार है। बारिश के मौसम में जल स्तर बढ़ने से गांव से हाईवे का संपर्क टूट जाता है। यही मार्ग प्राचीन कपिलेश्वर मंदिर को जोड़ता है, लेकिन आज तक सरकार तथा प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा स्थानीय नागरिक भुगत रहे हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

सुविधाओं का नितांत अभाव

केलोद परिसर वनाच्छादित है और क्षेत्र में बहुत घना जंगल है, इसलिए हर समय आसपास के गांवों में जंगली जानवरों का डेरा लगा रहता है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बावजूद कृषि व्यवसाय ही इस क्षेत्र में बड़ा कारोबार है। यह गांव आसपास पहाड़ियों तथा प्राकृतिक संपदाओं से भरा है। यहां शिक्षा की सुविधा है। वहां के अनेक छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए सावनेर, नागपुर पहुंचना पड़ता है। अभी भी आसपास के आदिवासी बहुल गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

विदर्भ का गंगासागर

केलोद में पुरातन कपिलेश्वर मंदिर काफी प्रख्यात रहा है। कपिल मुनि द्वारा इस मंदिर के डोह में तपस्या की गई थी और आज भी यह ‘विदर्भ का गंगासागर’ नाम से जाना जाता है। इस परिसर का काफी विकास नहीं हुआ। यह धार्मिक पहचान केलोद को आदर्श गांव के साथ मिली है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

डोलामाइट, मैंगनीज बने बढ़ावा

केलोद क्षेत्र में औद्योगिक विकास नहीं होने से युवाओं को रोजगार का साधन अब बस कृषि कार्य ही है। परिसर में डोलामाइट तथा मैंगनीज का पावडर बनाकर रेलवे की बोगियों से बाहर जाता है। अब भी गांव के लोग विकास की आस में हैं कि कोई तारणहार ‘भगीरथ’ बनकर आए और गांव में विकास की गंगा बहाए।

Aadarsh gram kelod is far from development first village on mp border it was once a major center of industry and trade

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 15, 2025 | 01:11 PM

Topics:  

  • MP News
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

बाबा साहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर परिसर की अवस्था पर बसपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश

2

गुमथला-पलसाड मार्ग की दुर्दशा से ग्रामीण बेहाल, सड़क दुरुस्ती की उठी मांग, आंदोलन की चेतावनी

3

एमआईडीसी में सुरक्षा रक्षकों की दयनीय हालत, आरटीआई से उजागर हुआ सुरक्षा रक्षकों का हाल

4

सफल रहा तीन दिवसीय आंदोलन, महानिर्मिति ने 16 को दिया रोजगार, नागरिकों की एकता का दिखा दम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.