Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में भीषण सड़क हादसा, परीक्षा देने जा रही युवती को ट्रक ने कुचला, भाई भी जख्मी

मनीषनगर-बेसा रोड पर शनिवार को दोपहर में दर्दनाक हादसा हुआ। अपने दोपहिया वाहन से भाई के साथ परीक्षा केंद्र जा रही युवती को ट्रक ने कुचल दिया। भाई भी ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक की कोई चूक नहीं थी क्योंकि ट्रक को ओवरटेक करते समय वाहन स्लिप होने से यह हादसा हुआ।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 04, 2024 | 02:05 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. मनीषनगर-बेसा रोड पर शनिवार को दोपहर में दर्दनाक हादसा हुआ। अपने दोपहिया वाहन से भाई के साथ परीक्षा केंद्र जा रही युवती को ट्रक ने कुचल दिया। भाई भी ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक की कोई चूक नहीं थी क्योंकि ट्रक को ओवरटेक करते समय वाहन स्लिप होने से यह हादसा हुआ।

मृतक पांजरा, कोराड़ी निवासी प्रियंका योगेश मानकर (26) बताई गई। जख्मी योगेश आकरे (21) का अस्पताल में उपचार जारी है। प्रियंका बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शनिवार को उसकी परीक्षा थी और केंद्र बेसा के एमके संचेती स्कूल में था। दोपहर 12.30 बजे प्रियंका और योगेश दोपहिया वाहन (एम. एच. 40-सी. आर. 3403) से परीक्षा केंद्र जा रहे थे। मनीषनगर से बेसा की ओर जाते समय टिल्ट बीयर बार के सामने योगेश ने सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने एक माल वाहन आ गया। निकलने का कोई रास्ता नहीं था। इसीलिए योगेश ने जोर से ब्रेक लगा दिया। उसकी गाड़ी स्लिप हो गई और दोनों बाईं तरफ गिर गए। प्रियंका का सिर ट्रक के पिछले चक्के के नीचे कुचला गया। योगेश ने हेलमेट पहन रखा था। इसीलिए वह बच गया। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: नागपुर में एक और हिट एंड रन का मामला, 2 युवकों को उड़ाकर भागा वाहन चालक, 1 की मौत

सूचना मिलते ही बेलतरोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टर ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया लेकिन आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हादसे में ट्रक चालक की कोई गलती नहीं थी। दुर्घटना लापरवाही से ओवरटेक करने के चक्कर में हुई।

A girl was crushed by a truck in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2024 | 11:57 PM

Topics:  

  • Nagpur Crime

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर में वारदातों का सिलसिला जारी, 2 दिनों में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

2

11 साल से बौद्ध विहार में था बांग्लादेशी, बनवाया फर्जी पासपोर्ट, मां-बेटा चला रहे थे सेक्स रैकेट

3

ट्रेन से 27.50 लाख का सोना बरामद, कोलकाता से चोरी कर भागने की फिराक में था आरोपी, गिरफ्तार

4

शालार्थ ID घोटाला: 2 स्कूलों के लिपिक SIT की गिरफ्त में, निनावे बंधुओं को पूछताछ के लिए बुलाया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.