Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Jaipur SMS Hospital |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

11 साल से बौद्ध विहार में था बांग्लादेशी, बनवाया फर्जी पासपोर्ट, मां-बेटा चला रहे थे सेक्स रैकेट

Nagpur Crime News: नागपुर में बीते दिन एक अवैध बांग्लादेशी का खुलासा हुआ, जो 11 साल से नागपुर में रह रहा था। क्राइम ब्रांच ने 2 तड़ीपार अपराधियों को पकड़ा और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 20, 2025 | 11:58 AM

नागपुर में क्राइम (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Crime: बांग्लादेशी होने के बावजूद एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया। पिछले 11 वर्षों से उसने एक बौद्ध विहार में शरण ले रखी थी। भारतीय नागरिकता पाने का प्रयास कर रहे इस बांग्लादेशी के खिलाफ गिट्टीखदान पुलिस ने धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी जोयसन पी. सुनील चौधरी (41) बताया गया। वह मूलत: बांग्लादेश के चिटगांव का रहने वाला है।

पिछले 11 वर्षों से वह न्यू बगड़गंज परिसर में स्थित बोधिरत्न बौद्ध विहार में रह रहा था। सीजीओ काम्प्लेक्स में स्थित विभागीय पासपोर्ट कार्यालय के वरिष्ठ सहायक संदीप यादव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वर्ष 2011 में जोयसन पहली बार बांग्लादेशी पासपोर्ट के जरिए भारत में आया था। कई बार उसने बांग्लादेश और भारत में आवागमन किया। वर्ष 2014 में वह दोबारा नागपुर आया। उसने बौद्ध विहार में शरण ली और वहीं धार्मिक कार्य करने लगा।

भारतीय नागरिकता लेने का प्रयास

इस बीच उसने भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए प्रयास शुरू किए। एक दलाल के माध्यम से उसने यहां का रहवासी होने के फर्जी दस्तावेज बनाए। इन दस्तावेजों के आधार पर उसने भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया। सोमवार की शाम 4 बजे के दौरान जोयसन विभागीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचा। यादव से मुलाकात की और बताया कि वह मूलत: बांग्लादेश का रहने वाला है। उसने यादव को 2 पासपोर्ट भी दिए।

एक बांग्लादेश का था और दूसरा भारतीय नागरिक होने का। उसके पास भारतीय पासपोर्ट देख यादव भी सकते में आ गए। पूछताछ करने पर उसने फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाने की जानकारी दी। उसने बताया कि वह भारतीय नागरिकता लेना चाहता है। फर्जी तरीके से बनाया गया पासपोर्ट भी उसने सरेंडर कर दिया। यादव ने तुरंत अपने आला अधिकारियों को जानकारी दी। तत्काल उसका भारतीय पासपोर्ट रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही गिट्टीखदान पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

मां-बेटे चला रहे थे सेक्स रैकेट

क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा ने गोपनीय जानकारी के आधार पर हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट पर छापा मारा। मां-बेटा मिलकर यहां पीड़ित महिला से देह व्यवसाय करवा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में विद्यानगर, वाठोड़ा निवासी सुनीता विकास कांबले (46) और यश विकास कांबले (26) का समावेश है। दोनों मूलत: भंडारा के रहने वाले हैं। पिछले कुछ वर्षों से नागपुर में रह रहे थे।

आरोपियों ने हुड़केश्वर थानांतर्गत संत ताजेश्वरनगर में घर किराये पर लिया। यहां आरोपी गरीब घर की महिला और लड़कियों को कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर देह व्यवसाय करवा रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिली और मंगलवार की शाम पंटर ग्राहक भेजकर सौदा तय किया गया।

जैसे ही पंटर ने इशारा दिया, पुलिस दस्ते ने घर पर छापा मार दिया। जांच में एक पीड़ित महिला मिली। पुलिस ने सुनीता और यश से 63,500 रुपये नकद और 4 मोबाइल सहित 94,700 रुपये का माल जब्त किया है। दोनों के खिलाफ हुड़केश्वर थाने में पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

फिर धराए 2 तड़ीपार

क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल और यूनिट-2 की टीम ने 2 तड़ीपार अपराधियों को दबोचा। शहर में लगातार तड़ीपार अपराधियों की गिरफ्तारी से लगता है कि अपराधी जिला बदर होने के बावजूद शहर में ही बने हुए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यदि तड़ीपार अपराधी शहर में पकड़े जाते हैं तो उन पर आगे और सख्त प्रतिबंधक कार्रवाई करना आसान हो जाता है।

यूनिट-2 की टीम ने कैनल रोड पर दंदे अस्पताल के समीप सुदामनगरी निवासी अमन रमेश येरपुड़े (29) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास चाकू बरामद हुआ। अक्टूबर 2024 में उसे 1 वर्ष के लिए जिले से तड़ीपार किया गया था। वहीं एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने राणा प्रतापनगर थाना क्षेत्र में चर्चित अपराधी सुभाषनगर निवासी राहुल धनराज हाथीबेंड (29) को गिरफ्तार किया। राहुल के खिलाफ हफ्ता वसूली सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे भी 2 वर्ष के लिए जिले से तड़ीपार किया गया था। तड़ीपार होने के बावजूद वह अवैध धंधे चला रहा है।

यह भी पढ़ें – Monsoon Alert: अगले 48 घंटे का हाई अलर्ट, पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी

मां अस्पताल में और घर पर चोरी

मां अस्पताल में भर्ती होने के कारण देखभाल करने गई बेटी के घर पर चोरों ने सेंध लगा दी। यह घटना गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने स्वामी कॉलोनी, आकारनगर निवासी माहेश्वरी मारोती येवले (21) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। माहेश्वरी की मां की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें उपचार के लिए मानकापुर के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था।

उनकी देखभाल करने के लिए माहेश्वरी रविवार शाम घर पर ताला लगाकर अस्पताल गई थी। इसी बीच चोरों ने ताला और कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया। बेडरूम की अलमारी से 110 ग्राम सोने के आभूषण और 50 ग्राम चांदी सहित 5.52 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। माहेश्वरी घर लौटी तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Crime bangladeshi in buddhist vihar fake indian passport

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 20, 2025 | 11:58 AM

Topics:  

  • Nagpur Crime
  • Nagpur Crime Branch
  • Nagpur Police

सम्बंधित ख़बरें

1

गोंडखैरी में महुआफुल शराब भट्टी पर छापा, 12 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपये का माल जब्त

2

कथित पीड़िता ने अदालत में बयान बदला, अभियुक्त युवक कुंदन भगत को मिली अग्रिम जमानत

3

ओडिशा से थ्री ह्वीलर ऑटो में गांजा तस्करी, क्राइम ब्रांच ने जीजा-साले को दबोचा, हश हेज कैफे पर छापा

4

रेड लाइट एरिया में व्यक्ति से लूट, महिला अरेस्ट, प्रेम प्रसंग में युवक पर जानलेवा हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.