4 महामंत्री, 12 उपाध्यक्ष…चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, कुंभारे ने बनाई 560 कार्यकर्ताओं की टीम
Nagpur Politics: भाजपा ने संगठन पर्व-2025 के दौरान नागपुर जिला ग्रामीण के लिए कई अहम फैसले लिए। संगठन पर्व के तहत नागपुर जिला ग्रामीण को 2 भागों में विभक्त कर 2 जिलाध्यक्ष भी बनाये।
- Written By: प्रिया जैस
कंसेप्ट फोटो (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Politics: भाजपा ने संगठन पर्व-2025 के तहत नागपुर जिला ग्रामीण को 2 भागों में विभक्त कर 2 जिलाध्यक्ष बनाये। रामटेक के अंतर्गत कामठी व उमरेड विधानसभा क्षेत्र को लिया जिसका अध्यक्ष आनंदराव राउत को बनाया है। एक दिन पूर्व ही उन्होंने उक्त तीनों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लेकर अपनी कार्यकारिणी घोषित की थी।
गुरुवार को दूसरे जिलाध्यक्ष मनोहर कुंभारे ने अपनी 560 पदाधिकारी, सदस्यों की भारी-भरकम कार्यकारिणी घोषित की। उनके कार्यक्षेत्र में काटोल, सावनेर, हिंगना विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कुंभारे ने अपनी कार्यकारिणी में हर क्षेत्र से हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को लिया है। युवाओं को भरपूर अवसर दिया है। महिलाओं को जिम्मेदारी दी है।
कोई न हो नाराज, सभी करो कामकाज
डबल जम्बो कार्यकारिणी को देख लगता है कि उन्होंने ‘कोई न हो नाराज, सभी करो कामकाज’ के आधार पर सूची बनाई है। प्रेस-परिषद में उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी के पूर्व लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी का सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्य अभियान, बूथ समिति गठन व जिले में आने वाले 16 मंडल अध्यक्षों का चयन व उनकी कार्यकारिणी गठित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्ती, भूमि अधिग्रहण सलाहकार का सेवा विस्तार प्रस्ताव रद्द
26 अप्रैल को नागपुर पुलिस भर्ती परीक्षा, 595 पदों के लिए लिखित परीक्षा, प्रवेश के सख्त नियम जारी
नागपुर में बड़ा शोध: सस्ते प्राकृतिक मीडिया से सूक्ष्मजीव संवर्धन, वैश्विक कंपनियों को चुनौती
नागपुर में बड़ा प्रोजेक्ट: फुटाला फाउंटेन को नया जीवन, 74 किमी केबल बिछाने का काम तेज
4 महामंत्री, 12 उपाध्यक्ष
कुंभारे ने अपनी कार्यकारिणी में 4 महामंत्री बनाए हैं जिनमें आदर्श पटले, दिनेश ठाकरे, नीलिमा रेवतकर, सुरेन्द्र शेंडे का समावेश है। एनसीपी-एसपी पार्टी से भाजपा में आए पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चिखले सहित 12 को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें रामराव मोवाडे, उकेश चव्हाण, मनोज कोरडे, धनराज देवके, किशोर चौधरी, देवीदास कठाणे, विशाल भोसले, विकास दाभेकर, लक्ष्मी जोशी, सरिता यादव व आयुश्री धपके शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – नागपुर में बनेंगे 4 नए पुलिस स्टेशन, हिंगना-हुड़केश्वर-कलमना और यशोधरानगर का होगा विभाजन
पितांबर इखार को कोषाध्यक्ष व इमेश्वर यावलकर को जिला मुख्यालय प्रभारी के साथ ही कुलभूषण नवधिंगे को जिला मीडिया प्रमुख बनाया है। अनिल ठाकरे, संदीप उपाध्याय, एकनाथ दुधे, विजय महाजन, दिलेश ठाकरे, रोहित मुसले, दिनेश कोचे, सौरभ गुप्ता, सनी चौहान, सीमा गुडधे को जिला मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर दिया है।
बोढारे बनीं महिला अध्यक्ष
महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी उज्ज्वला बोढारे को सौंपी गई है तो युवा मोर्चा अध्यक्ष पीयूष बुरडे बनाए गए हैं। विविध आघाड़ियों के अध्यक्ष व महामंत्री पद पर 31 की नियुक्ति की गई है। 101 संयोजक व सह-संयोजक, 65 जिला कार्यसमिति सदस्य, 6 राज्य परिषद सदस्य, 101 स्थायी निमंत्रित सदस्य व 234 निमंत्रित सदस्यों का समावेश कुंभारे ने कार्यकारिणी में किया है।
