नागपुर सिटी के 38 रास्ते होंगे 4 लेन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: सिटी में बढ़ती आबादी और वाहनों के बीच ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान यानी सीएमपी में सिटी की 38 मार्गों को 2 से 4 लेन बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसी प्रकार एक मार्ग को सिंगल लेन से 2 लेन बनाया जाएगा। यानी सरकार आने वाले वर्षों में शहर के अंदर इतने मार्गो के विस्तारीकरण पर ध्यान देगी। इनर और आउटर रिंग रोड के बीच बसे बस्तियों को दोनों मार्गों से जोड़ने का विजन दिखाई दे रहा है।
आज कई इलाके आउटर रिंग रोड से जुड़ नहीं पाए हैं जिसे अगले कुछ वर्षों में जोड़ने की योजना बनाई गई है। एनएमआरडीए परिया में भी कई प्रमुख मार्गों को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। हिंगना से मिहान, बुटीबोरी से बुटीबोरी स्टेशन, बुटीबोरी एमआईडीसी को समृद्धि से जोड़ने जैसी योजनाएं भी प्रस्तुत की गई हैं। वहीं सिटी के अंदर भी बेसा, पिपला, घोघली का विस्तार भी दिखाई दे रहा है। रेशिमबाग, सक्करदरा, मोमिनपुरा, शताब्दी चौक, वाठोड़ा, इंदौरा जैसे व्यस्ततम क्षेत्रों को भी विस्तार कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
प्रस्तावित सीएमपी में सिरदर्द बन चुके 10 चौकों में भी सुधार करने का बीड़ा उठाया जाएगा इसके लिए योजना बनाई गई है। आज गणेशपेठ चौक सबसे व्यस्ततम होने के बाद भी ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सिरदर्द बन चुका है। गणेशपेठ चौक को सुधारा जाएगा।
इसी प्रकार दही बाजार चौक, मानस चौक, हिंगना टी पाइट, मानेवाड़ा चौक, दुर्गा चौक कामठी, यशवंतराव स्टेडियम चौक, कोराडी नाका, अजनी रेलवे ब्रिज, खरबी वाठोड़ा चौक का पुनर्विकास किया जाएगा। आज इन 10 चौको की स्थिति बद से बदतर हो गई है और लोगों की चौक पर आधा घंटे से अधिक का समय लगता है।
ये भी पढ़े: सरकारी कर्मचारियों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध, दिशा-निर्देश जारी
पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए पहल की गई है। यह अलग बात है कि आज भी कई स्ट्रीट पर पार्किंग की सुविधा है लेकिन अमल में लाने वाले लागू कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं। प्रस्तावित ऑन स्ट्रीट पार्किंग बनने के बाद लागू कराने पर भी पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा।
प्रस्तावित रोड | लेंथ (मोटर में) |
---|---|
माटे चौक से प्रताप नगर | 850 |
प्रताप नगर चौक से मंगलमूर्ति चौक | 2460 |
बजाज नगर चौक से दिनदयाल उपाध्याय चौक | 470 |
छत्रपति चौक से आरेंज सिटी हास्पिटल चौक | 530 |
आरेंज सिटी हास्पिटल से प्रताप नगर | 900 |
आरेंज सिटी हास्पिटल से आठ रास्ता चौक | 1160 |
मंगलपूर्ति चौक से लंदन स्ट्रीट इंटरसेक्सन | 230 |
एनएमसी जोन 4 चौक से कांग्रेस नगर टी पाइंट | 660 |
रवि नगर चौक से रामनगर रोटरी | 820 |
काटोल रोड सब पोस्ट आफिस से छावनी टी पाइंट | 1030 |
लेडिज क्लब चौक से आकाशवाणी चौक | 1120 |
मेडिकल चौक से क्रीडा चौक | 770 |
भांडे प्लाट चौक से तुकड़ोजी चौक | 1420 |
प्रस्तावित रोड | लेंथ (मोटर में) |
---|---|
मानेवाड़ा चौक से तुकड़ोजी चौक | 2020 |
तुकड़ोजी चौक से राजकमल चौक | 420 |
मेडिकल चौक से अशोक चौक | 760 |
मेडिकल चौक से मेडकिल कालेज प्रवेश | 510 |
बैद्यनाथ चौक से अशोक नगर चौक | 690 |
जगनाडे चौक से टी पाइंट (मिडल रिंग रोड) | 1460 |
भांडे प्लाट चौक से जगनाडे चौक | 1610 |
जगनाडे चौक से इतवारी टेलीफोन एक्सचेंज चौक | 1110 |
टेलीफोन एक्सचेंज चौक से छापरु नगर चौक | 490 |
छापरु चौक से आंबेडकर चौक | 430 |
वैष्णोदेवी से प्रजापति चौक | 1350 |
वैष्णोदेवी चौक से शास्त्री नगर चौक | 440 |
कमाल चौक से वैशाली नगर | 980 |
छावनी टी पाइंट से ताज औलिया बाबा चौक | 900 |
कुल: 25571