- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Oxygen Plants Defunct Medical College University Covid Waste
नागपुर में ‘सफेद हाथी’ बने करोड़ों के ऑक्सीजन प्लांट, मेडिकल और यूनिवर्सिटी में धूल खा रही मशीनें
Nagpur University Covid Hospital Oxygen Panel: कोविड काल में स्थापित नागपुर के ऑक्सीजन प्लांट अब निरुपयोगी हैं। मेडिकल और यूनिवर्सिटी परिसर में मेंटेनेंस न होने से मशीनें खराब हो रही हैं।
- Written By: प्रिया जैस

ऑक्सीजन सिलेंडर (सौजन्य-नवभारत)
Defunct oxygen plants in Nagpur: कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी गंभीर समस्या बनी हुई थी। लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे थे। उस वक्त सरकारी सहित प्राइवेट अस्पतालों में कभी ऑक्सीजन प्लांट की जरूरत ही नहीं पड़ी थी। मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद ऑक्सीजन प्लांट लगाने की शुरुआत की गई। इसके तहत मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 3 अतिरिक्त प्लांट लगाए गए।
वहीं नागपुर यूनिवर्सिटी के अंबाझरी रोड स्थित प्रशासकीय भवन सहित एम्स और कुछ प्राइवेट अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए लेकिन जब तक ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए तब तक कोविड की लहर कमजोर पड़ने लगी और ऑक्सीजन की आपूर्ति भी कम होने लगी। यही वजह है कि इन ऑक्सीजन प्लांट की जरूरत ही नहीं पड़ी।
यानी तब से लेकर उक्त ऑक्सीजन प्लांट ‘सफेद हाथी’ बने हुए हैं। वर्तमान में उनका नियमित मेंटनेंस भी नहीं हो रहा है। कोविड के दौरान मेडिकल में मार्ड हॉस्टल के पीछे, ट्रामा के पीछे ऑक्सीजन प्लांट लगाये गये थे।
सम्बंधित ख़बरें
भिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
इससे पहले मेडिकल में पेइंग वार्ड के पास लगाये गये लिक्विड प्लांट से 2000 बेड की जरूरत पूरी हो रही थी लेकिन महामारी की दहशत के बाद 3 अतिरिक्त प्लांट लगाये गये। हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले इन प्लांट की क्षमता 500 किलो वॉट है लेकिन इनका उपयोग नहीं हुआ। तब से यह प्लांट निरुपयोगी पड़े हैं यानी लाखों रुपये खर्च कर लगाये गये प्लांट फिलहाल जगह घेरे खड़े हैं।
यूनिवर्सिटी में अब भी लगे पैनल
इसी तरह नागपुर यूनिवर्सिटी की नई प्रशासकीय इमारत के पहली मंजिल पर कोविड हॉस्पिटल बनाया गया था। बेड लगाये गये और सभी बेड पर ऑक्सीजन लाइन भी लगाई गई। नीचे प्लांट लगाया गया। लेकिन यहां भी कभी मरीजों को भर्ती करने की नौबत नहीं आई। आज भी कमरों में ऑक्सीजन पैनल लगे हुए हैं। वहीं प्लांट भी धूल खा रहा है।
जरूरत नहीं पड़ने की वजह से अब तो उनका मेंटनेस भी नहीं किया जाता। एक तरह से यह प्लांट बिना उपयोग के पड़े हुए हैं। इस संबंध में मनपा द्वारा अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। बताया जाता है कि शासकीय संस्थाओं में सरकारी विभागों द्वारा सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के निधि खर्च कर प्लांट लगाए गए थे।
यह भी पढ़ें – पिनाक से ड्रोन तक…नागपुर-वर्धा-अमरावती में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर, 30,000 करोड़ का मेगा प्लान तैयार!
सभी प्लांट में हवा से ऑक्सीजन बनाई जानी थी। शुरुआत में प्रक्रिया भी हुई लेकिन बाद में जरूरत कम होने से ऑक्सीजन उत्पादन भी बंद कर दिया गया। इन प्लांट में ऑक्सीजन भी कम गुणवत्ता की होने से इनका उपयोग भी नहीं किया जा सकता।
तो बन जाएंगे कबाड़
बताया जाता है कि उस वक्त यह भी विचार किया गया था कि कोविड काल खत्म होने के बाद इनका उपयोग अन्य अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडर के तौर पर बेचना था यानी प्लांट बेकार नहीं होने वाले थे। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस बारे में कोई पहल और प्रयास ही नहीं किये गये।
यही वजह है कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी उनका उपयोग जनता के लिए नहीं हो सका। जानकार बताते हैं कि यदि इसी तरह देखरेख नहीं की गई और बेकार पड़े रहे तो कुछ वर्षों बाद यह कबाड़ बन जाएंगे।
Nagpur oxygen plants defunct medical college university covid waste
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
May 21, 2026 | 11:34 AMनागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 11:32 AMभिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
May 21, 2026 | 11:28 AMनासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
May 21, 2026 | 11:20 AMठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
May 21, 2026 | 11:18 AMCanada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
May 21, 2026 | 11:13 AM8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
May 21, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












