नागपुर मनपा का बड़ा फैसला, सिटी बस सेवा अपग्रेड, पार्किंग और चार्जिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी
Nagpur NMC Transport Upgrade: नागपुर में सिटी बस सेवा को आधुनिक बनाने के लिए मिहान में ई-बस चार्जिंग स्टेशन और पार्किंग सुविधा विकसित करने की योजना को मंजूरी मिली।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर बस सेवा, इलेक्ट्रिक बस,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Electric Buses: नागपुर महानगर पालिका के परिवहन विभाग द्वारा संचालित शहर बस सेवा को उन्नत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मनपा अब बररों की पार्किंग और इलेक्ट्रक बसों के लिए मिहान क्षेत्र में नया चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने जा रही है। मनपा की परिवहन समिति की बैठक में महाराष्ट्र विमानतल विकास महामंडल (एमएडीसी) से इस परियोजना के लिए 3.54 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी गई है।
परिवहन समिति की सभापति मंगला खेकरे, रुपाली ठाकुर, अर्चना पडोले, शैलेश पांडे, दिनेश यादव और शकील पटेल के साथ-साथ परिवहन व्यवस्थापक डॉ. मेघना वासनकर और कार्यकारी अभियंता नरेश सिंगमजोड़े प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
वाठोडा और खापरी डिपो के विकास के लिए 1.55 करोड़ रुपये मंजूर
पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन की जमीन के अलावा काठोडा डिपों और खापरी डिपो में फीडर के’ के निर्माण के लिए 1 करोड़ 55 लाख 1 हजार 79 रुपये के खर्च को भी आज की बैठक में मंजूरी दी गई इसमें से वाडा डिपी में 33 केवी (KV) फोहर के निमीग के लिए 80 लाख 7 हजार 962 रुपये आईटत किए गए, जबकि खापरीडियो में फीडर के निर्माण पर 74 लाख 93 हजार 117 रुपये खर्च किए जाएंगे इस निधि से जियों के अंदर फीडर के के निर्माण के अलावा वहां की सड़कों और परिसर के अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे, मनपा आयुक्त ने इस खार्च को पहले ही अपनी मंजूरी दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
मिहान परियोजना: नागपुर जमीन अधिग्रहण विवाद में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महिलाओं की याचिका खारिज
नागपुर में युवक बना शिकार, अमरावती रोड हादसे के बाद लूटकांड; दोस्तों के पहुंचने से बची चेन
बाघों को बचाने के लिए बनेगा 30,000 वर्ग किमी का कॉरिडोर, 7 राज्यों की फोर्स करेगी सुरक्षा; NTCA का बड़ा प्लान
10 करोड़ का प्रस्ताव अटका, मत्स्य क्रांति सिर्फ घोषणा? गोंदिया के तालाबों की बदहाली से बढ़ा संकट
66 साल की लीज पर मिलेगी 6 करोड़ से अधिक की जमीन
परिवहन विभाग को मिलने वाली यह जमीन मिहान के सेज क्षेत्र के बाहर मौजा खापरी में स्थित है। एमडीसी के संकलक महल ने मनपा की इस मांग पर अपनी सैद्धांतिक सहमति पहले ही दे दी है। यह जमीन महानगर पालिका को 66 वर्षों के पड़े (लीज) पर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-सीएम का बड़ा फैसला, भीषण गर्मी में छात्राओं को राहत; नागपुर हॉस्टल में लगेंगे 600 कूलर
इसके एवज में मनपा को 6 करोड़ 10 लाख 65 हजार रुपये की रागि अदा करनी होगी एमएडीसी के पास यह राशि जमा करने के बाद औपचारिक रूप से पट्टा करारनामा (लौज सीमेंट) किया जागा परिवहन समिति की बैठक में इस खर्च को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
