नागपुर में युवक बना शिकार, अमरावती रोड हादसे के बाद लूटकांड; दोस्तों के पहुंचने से बची चेन
Nagpur Amravati Road Robbery Case: नागपुर में सड़क हादसे के बाद अस्पताल पहुंचाने के बहाने 3 युवकों ने घायल युवक को लूट लिया। दोस्तों के पहुंचने से सोने की चेन बच गई।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर लूटकांड, सड़क हादसा,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Amravati Road Accident: नागपुर जिले के अमरावती रोड पर हादसे का शिकार हुए एक युवक को अस्पताल पहुंचाने के बहाने 3 युवकों ने लूट लिया। बहाने से उसे सुराबर्डी रोड पर ले गए, नकद और जेवर लूटे। इसी दौरान पीड़ित युवक के दोस्त वहां पहुंच गए और सोने की चेन लुटने से बच गई। पुलिस ने क्वेटा कॉलोनी निवासी विशाल वीरेंद्र कोठारी (20) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
शनिवार की रात विशाल अपने 4 दोस्तों के साथ अमरावती रोड के गोंडखैरी परिसर में स्थित पंजाबी ढाबा पर भोजन करने गया था। रात 2:30 बजे के दौरान पांचों एसयूवी गाड़ी से वापस शहर की ओर लौट रहे थे।
रास्ते में टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई। उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में विशाल के दोनों हाथों पर गंभीर चोट लगी। दोस्तों ने रास्ते से मोटरसाइकिल क्र. एमएच. 49-एडब्ल्यू 2259 पर जा रहे 2 युवकों को मदद के लिए रुकाया।
सम्बंधित ख़बरें
कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो परियोजना का होगा दोबारा अध्ययन, रूट, लागत और यात्री संख्या की होगी समीक्षा
छत्रपति संभाजीनगर में पालकमंत्री संजय शिरसाट का छात्रावास दौरा, 5 करोड़ से हुए सुधार कार्यों का लिया जायजा
ठाणे में जल संकट पर विधान परिषद में गूंजा मुद्दा, बढ़ती आबादी के बीच दो नए बांध बनाने की तैयारी
गोंदिया जिला अस्पताल के आसपास तंबाकू विरोधी अभियान, 15 लोगों पर कार्रवाई; 2,400 रूपय का जुर्माना
विशाल को अस्पताल तक पहुंचाने को कहा। आरोपी बाइक सवार उसे ट्रिपल सीट कुछ दूर तक ले गए। सामने पुलिस की चेकिंग होने का झांसा देकर वाहन रोक दिया।
चालान का डर दिखाकर युवक से नकदी व सोने की लूट
चालान का डर बताकर धोखे से आरोपी विशाल को सुराबर्डी रोड पर न्यू म्हाडा कॉलोनी की तरफ ले गए। वहां पेट्रोल खत्म होने का नाटक करके वाहन रोक दिया, अपने दोस्त को मदद के लिए बुलाया। इसी दौरान विशाल की अपने दोस्तों से बात हो गई थी, आरोपियों का तीसरा साथी भी वहां पहुंचा, तीनों ने चाकू की नोक पर विशाल को जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें:-पानी बह रहा, खेत सूख रहे…गोंदिया में 294 कोल्हापुरी बांध जर्जर, प्रशासन के खिलाफ किसानों में रोष
जेब से 2,500 रुपये नकद और 15 ग्राम सोने की 3 अंगूठी जबरन लूट ली। आरोपी उसकी सोने की चेन भी छीन रहे थे लेकिन इसी दौरान उसके दोस्त वहां पहुंच गए, तीनों आरोपी अपने वाहनों पर वहां से भाग निकले, विशाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही वाडी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज किया है। वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
