- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Crime News Ganja Seized Umred Police Action Bhandara Youth Arrested
नागपुर में ‘बुलेट’ से गांजा तस्करी, ग्रामीण पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर दबोचा, 12 किलो माल बरामद
Nagpur Crime News: नागपुर ग्रामीण पुलिस ने उमरेड मार्ग पर नाकाबंदी कर एक बुलेट सवार युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12.68 किलो गांजा और मोटरसाइकिल समेत लाखों का माल जब्त हुआ।
- Written By: आकाश मसने

बुलेट के साथ जब्त गांजा (फोटो नवभारत)
Ganja Seized In Nagpur: नागपुर ग्रामीण पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी टीम ने उमरेड उपविभाग में पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.68 किलो गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा लेकर उमरेड से नागपुर मार्ग की ओर जा रहा है। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक दिखाई दिया, जिसके पास दो बड़ी बैग थे।
फिल्मी स्टाइल में पीछा कर दबाेचा
टीम वाहन को अपनी ओर आता देख आरोपी ने मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से भगाने का प्रयास किया। संदेह बढ़ने पर टीम ने तुरंत पांचगांव पुलिस चौकी को सूचना देकर नाकाबंदी की। कुही फाटा के पास आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। दोनों बैगों की तलाशी लेने पर 12.68 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 2 लाख 53 हजार 600 रुपये आंकी गई।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Nala Safai: मानसून से पहले एक्शन में महापौर, सफाई के आंकड़ों ने प्रशासन की खोली पोल; जानें पूरा सच
नागपुर मनपा में हलचल: 2 मार्च को स्थायी और परिवहन समिति के सभापति का होगा चुनाव, जानें पूरी प्रक्रिया
नागपुर: मानकापुर स्पोर्ट्स हब में 10 करोड़ के हॉकी एस्ट्रोटर्फ प्रोजेक्ट अधर में, ठेकेदार ने छोड़ा काम
नागपुर एयरपोर्ट के कायाकल्प के लिए AID की PM मोदी से गुहार, विदर्भ में निवेश लाना है तो नया हवाई अड्डा जरूरी
इसके अलावा बुलेट मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन समेत कुल 4,14, 600 रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी की पहचान पिंपलगांव, निपाणी, तहसील पवनी, जिला भंडारा निवासी आकाश युवराज पंचभाई (30) के रूप में हुई। पुलिस को गांजा सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों की भी जानकारी मिली, जिनकी तलाश जारी थी। कुही पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:- NMC Budget 2026: चुनावी वादों की चुनौतियों के बीच 5,875 करोड़ का बजट तैयार, 17 मार्च को पेश होगा लेखा-जोखा
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नागपुर ग्रामीण हर्ष पोद्दार के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल मस्के, उपविभागीय पुलिस अधिकारी वृष्टी जैन (उमरेड) के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस निरीक्षक अजीत सिंह देवरे, उपनिरीक्षक प्रवीण भिमटे, हवलदार प्रवीण देव्हारे, प्रकाश ढोके, अमृत किंगे, अमोल नागरे, अनिल करडखेले, तुषार गजभीये और अविनाश तोडसाम द्वारा की गई।
Nagpur crime news ganja seized umred police action bhandara youth arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Nala Safai: मानसून से पहले एक्शन में महापौर, सफाई के आंकड़ों ने प्रशासन की खोली पोल; जानें पूरा सच
Feb 27, 2026 | 02:58 PMमालेगांव में 500 रुपये की नकली नोटों का भंडाफोड़, संभाजीनगर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Feb 27, 2026 | 02:56 PMपुणे-सोलापुर हाईवे पर भीषण हादसा, इंदापुर के पास खड़े टेम्पो से टकराई इको, तीन लोगो की मौत
Feb 27, 2026 | 02:55 PMरी-रिलीज से पहले क्यों डरे थे Salman Khan? ‘तेरे नाम’ के राधे पर खुद एक्टर ने दी थी ये चेतावनी
Feb 27, 2026 | 02:52 PMTaapsee Pannu Film Assi: 40 करोड़ की अस्सी ने कमाए सिर्फ 7 करोड़, फिर भी हिम्मत नहीं हारी तापसी पन्नू
Feb 27, 2026 | 02:48 PMगड़चिरोली में भूकंप की आहट: कोयला खनन और सिंचाई परियोजनाओं से भूगर्भीय दबाव बढ़ने की आशंका
Feb 27, 2026 | 02:47 PMनाशिक कुंभ 2026: त्र्यंबकेश्वर में बनेगा 2 किमी लंबा नया अमृत स्नान घाट, 12 करोड़ श्रद्धालुओं की तैयारी
Feb 27, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM













