-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Airport Washroom Is In Bad Condition Foreign Tourists Facing Problems
नागपुर एयरपोर्ट के नाम बड़े, दर्शन छोटे, यात्रियों का दुर्गंध से हो रहा स्वागत
- Written By: सोनाली चावरे
बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन से भी बदतर नागपुर एयरपोर्ट के टॉयलेट की स्थिति है। विदेशी यात्रियों के बीच नागपुर एयरपोर्ट की छवि खराब हो रही है।

नागपुर एयरपोर्ट के टॉयलेट की हालत खराब
नागपुर: सिटी का एयरपोर्ट कहने के लिए तो इंटरनेशनल है लेकिन यह इंटरनेशनल जैसी सुविधाओं से वंचित है। एयरपोर्ट पर ‘नाम बड़े, दर्शन छोटे’ वाला मुहावरा काफी सटीक बैठता है। यहां की अव्यवस्था देखकर लगता है कि इस पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। जैसा चल रहा है, वैसा चलने दो की नीति एयरपोर्ट को लेकर अपनाई जा रही है।
सिटी से बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए भी एयरपोर्ट पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर अनदेखी की जा रही है। बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन में जिस तरह टॉयलेट की हालत रहती है उससे भी बदतर स्थिति में एयरपोर्ट के टॉयलेट की स्थिति होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विमान से उतरते ही टॉयलेट से उठती दुर्गंध से यात्रियों का टर्मिनल बिल्डिंग से गुजरना मुश्किल हो जाता है। यात्रियों ने इसे लेकर कई बार शिकायतें भी कीं लेकिन इस पर किसी तरह से ध्यान नहीं दिया गया। मजबूरन यात्रियों को इस गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
विदेशी यात्रियों के बीच छवि होती जा रही खराब
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: तुमसर में बेला माइनर नहर क्षतिग्रस्त, सिंचाई व्यवस्था पर मंडराया संकट
Bhandara News: भंडारा में किसानों का आक्रोश, उचित मुआवजे की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा
Bhandara News: काले झंडों की चेतावनी के बाद हरकत में आया भंडारा प्रशासन, लंबित मामलों के समाधान का आश्वासन
Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, 9वीं-10वीं के छात्रों ने स्कूल पर ताला जड़ CEO दफ्तर घेरा, प्रशासन को झुकाया
आज देखा जाये तो विदेशों में नागपुर की पहचान ग्रीन, क्लीन और स्मार्ट सिटी के रूप में होती है लेकिन जब देशी-विदेशी यात्री विमान से उतरकर टर्मिनल बिल्डिंग से होकर निकलते हैं तो यहां का टॉयलेट एयरपोर्ट और सिटी दोनों की छवि को धूमिल कर देता है। इसमें पुरुषों का टॉयलेट गंदा और बदबूदार तो है ही, महिलाओं के टॉयलेट की स्थिति तो और भी खराब है। महिलाएं वहां जा नहीं सकती हैं। टॉयलेट में गंदगी होने के वजह से यात्रियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।
एयरपोर्ट में मूलभूत सुविधाओं को लेकर घोर लापरवाही बरती जा रही है। एयरपोर्ट के आला-अधिकारी भी कुंभकर्णी नींद में हैं। इन्हें यात्रियों की सुविधा से कोई लेना-देना ही नहीं है। यात्री विमान की महंगी टिकट खरीदकर इसलिए जाता है कि वह अपने गंतव्य पर जल्दी पहुंचे और एयरपोर्ट पर अच्छी सुविधाएं मिलें लेकिन उन्हें नागपुर एयरपोर्ट पर असुविधाओं के अलावा और कुछ प्राप्त नहीं होता।
मशीन का किया जा सकता है उपयोग
भुक्तभोगी हवाई यात्रियों के अनुसार आजकल बस स्टॉप में भी टॉयलेट साफ होने लगे हैं लेकिन एयरपोर्ट के टॉयलेट के लिए कुछ किया नहीं जा रहा है। टॉयलेट में अच्छा-खासा वेंटिलेशन होना चाहिए जिससे बदबू बाहर जा सके। वहीं इतने बड़े एयरपोर्ट के टॉयलेट में स्मेल खत्म करने वाली मशीन भी लगाई जा सकती है। सस्ती मिलने वाली मशीन भी एयरपोर्ट नहीं लगा सकता है तो यात्रियों को अच्छी सुविधाएं कैसे दे पाएगा। यदि टॉयलेट में वेंटिलेटर और मशीन का इंतजाम हो जाए तो बदबू से निजात मिल सकती है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन को पहल करना बहुत जरूरी है। इस तरह की असुविधाओं के चलते आज नागपुर एयरपोर्ट और शहर का नाम खराब हो रहा है।
Nagpur airport washroom is in bad condition foreign tourists facing problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैं PM मोदी से पूरी तरह निराश हूं…शहजाद पूनावाला ने जताई नाराजगी, राहुल गांधी से सीखने की दी सलाह
Aug 01, 2026 | 08:20 PMCSMT to Sawantwadi Express: मुंबई से सावंतवाडी के बीच चलेगी नई डेली एक्सप्रेस, जानें स्टॉपेज और डिटेल्स
Aug 01, 2026 | 08:15 PM‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज
Aug 01, 2026 | 08:02 PMओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PMप्रयागराज में राहुल गांधी का छात्र संवाद; डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने कराया पंजीकरण, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Aug 01, 2026 | 07:58 PMExplainer: जमीन के नीचे युद्ध की तैयारी कर रहा अमेरिका…क्या है सबटेरीन कॉन्सेप्ट, जिसने बढ़ाई चीन की चिंता?
Aug 01, 2026 | 07:58 PMUS Iran War: अमेरिका के बड़े हमले की भनक लगते ही ईरान की धमकी, तबाह कर देंगे ऊर्जा के सारे ठिकाने
Aug 01, 2026 | 07:53 PMवीडियो गैलरी

चोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 07:27 PM
सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM














