- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Mutha Valley Water Crisis Temghar Dam Pune Farmers
पुणे की मुठा घाटी में गहराया जल संकट, टेमघर बांध से पानी बंद होने पर किसानों में आक्रोश
Mutha Valley Water Crisis News: पुणे की मुठा घाटी में टेमघर बांध से पानी छोड़ा जाना बंद होने के कारण गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। किसान, पशुपालक और ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुठा घाटी जल संकट (सौ. सोशल मीडिया )
Mutha Valley Water Crisis Temghar Dam: मुठा घाटी इस समय भीषण जल संकट की चपेट में है। टेमघर बांध से पानी की छोड़ना बंद किए जाने के कारण कातवड़ी-डावजे नदी के किनारे बने सभी बांध और जल स्रोत पूरी तरह सूख गए हैं।
इस विकट स्थिति ने क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और आम ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। पिछले आठ दिनों से मुठा नदी में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।
मुठा घाटी के गांवों की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से मुठा नदी पर टिकी है। विशेष रूप से कातवडी, डावजे और आसपास के क्षेत्रों में गन्ने, सब्जियों और फलों के बागों की व्यापक स्तर पर खेती की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में ‘गॉड’ की एंट्री, आरोपी मनीषा हवलदार के घर से मिले NTA के गोपनीय दस्तावेज
पिंपरी-चिंचवड़ की जल संकट योजना फंसी राजनीति और विरोध में, 388 करोड़ की परियोजना पहुंची 1075 करोड़ पर
पुणे में जनगणना 2027 सर्वे की धीमी रफ्तार पर मनपा सख्त, लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी
तेज धूप के बाद बारिश और आंधी का असर, पुणे-मुंबई समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
पशुपालकों की बढ़ती मुश्किलें
मुठा नदी का पात्र और बांध सूखने के कारण खड़ी फसलें कुम्हलाने लगी है। किसानों के सामने अपनी साल भर की मेहनत और निवेश को बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। यदि जल्द ही पानी नहीं मिला, तो क्षेत्र की कृषि उत्पादकता को भारी नुकसान पहुँचने की आशंका है।
गर्मी के कारण पानी की मांग बढ़ गई है, लेकिन प्राकृतिक स्रोतों के सूखने से दुग्ध व्यवसाय से जुड़े किसानों की मुसीबतें दोगुनी हो गई है। मवेशियों के लिए पीने के पानी का इंतजाम करना अव एक कठिन कार्य बन गया है। ग्रामीणों को अब अपनी जरूरतों के लिए पूरी तरह से टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
मुठा घाटी के किसान और ग्रामीण आज बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। टेमघर बांध से पानी रोकना प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। अगर सिंचाई विभाग ने तत्काल नदी में पानी नहीं छोड़ा, तो शिवसेना और युवासेना चुप नहीं बैठेगी। हम किसानों के हक के लिए सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।
– अमित कुडले, नेता, युवासेना
मुठा नदी हमारे क्षेत्र की जीवनवाहिनी है। आठ दिनों से पानी बंद होने के कारण हमारी फसलें और पशु संकट में है। यदि प्रशासन ने तुरंत पानी नहीं छोड़ा, तो हमें अपनी मांगों के लिए तीव्र आदोलन का रास्ता चुनना होगा।
– प्रसाद केतके, किसान
ये भी पढ़ें :- हिंजवड़ी में कार और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
सिंचाई विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग
मई माह की शुरुआत में ही यदि ऐसे हालात हैं, तो आने वाले दिनों में स्थिति भयावह हो जाएगी। ग्रामीणों और किसान संगठनों ने मांग की है कि सिंचाई विभाग अपनी नींद से जागे और टेमघर बांध से तत्काल मुठा नदी में पानी छोड़े। ग्रामीण एकजुट हो रहे हैं और जल्द ही समाधान न निकलने पर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
Mutha valley water crisis temghar dam pune farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PMपेट्रोल-डीजल महंगा होने से आम लोग परेशान, कहा- चुनाव तक सब ठीक था और अब जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा
May 25, 2026 | 12:35 PMट्रंप के एक बयान से औंधे मुंह गिरा क्रूड ऑयल, आम जनता में जागी राहत की उम्मीद, भारत में खत्म होगी किल्लत!
May 25, 2026 | 12:32 PMMP Waqf Board: वक़्फ़ संशोधन अधिनियम से बदली म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड की तकदीर ,1500 छात्रों को ड्राप आउट से बचाया
May 25, 2026 | 12:31 PMकभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
May 25, 2026 | 12:25 PMDrishyam 3 BO Day 4: Mohanlal की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा तूफान, वीकेंड पर हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई
May 25, 2026 | 12:17 PM10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
May 25, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM














