नागपुर मनपा कर्मियों के लिए बड़ी सौगात, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से समझौता; मिलेगा 1.25 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा
Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा कर्मचारियों को अब 40 लाख से 1.25 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की योजना के तहत आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने की पहल शुरू हुई है।
- Written By: अंकिता पटेल
महाराष्ट्र, शासकीय अभिमान योजना, आर्थिक सुरक्षा, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Municipal Accident Insurance: नागपुर महानगरपालिका प्रशासन ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और लाभकारी कदम उठाया है। ‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र’ द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही ‘शासकीय अभिमान योजना के तहत अब मनपा कर्मचारियों को उनकी वेतन श्रेणी के आधार पर 40 लाख से लेकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गत समय ही मनपा आयुक्त ने इसकी घोषणा की थी जिस पर अब अमल किया जा रहा है। इस विशेष योजना को सुचारु रूप से लागू करने के लिए मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के मार्गदर्शन में महानगरपालिका और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस समझौते के अनुसार महानगरपालिका के जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र में है उन्हें इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। इस दुर्घटना बीमा के साथ-साथ कर्मचारियों को अन्य कई विशेष बैंकिंग सुविधाएं और आर्थिक लाभ भी दिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
NEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
खाताधारकों के लिए भी निर्देश
इसके अलावा जिन कर्मचारियों का वेतन खाता “नागपुर महानगरपालिका कर्मचारी सहकारी बैंक लिमिटेड, नागपुर में है, उन्हें वर्तमान में 25 लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महानगरपालिका ने अब इस सहकारी बैंक को भी यह निर्देश दिया है कि वह बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तर्ज पर अपने वेतन खाताधारकों को कम से कम 40 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीना संरक्षण उपलब्ध कराए।
यह भी पढ़ें:-वृद्ध की मौत मामले में नया मोड़: नागपुर के रामदासपेठ हादसे के बाद बड़ा एक्शन, उत्पात में 15 पर मामला दर्ज
अधिकारियों की अपील
मनपा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से विशेष अपील की है कि जिन्होंने अब तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है ये तुरंत बैवा ऑफ महाराष्ट्र में अपना वेतन खाता शुरू करें। इसके अलावा, सभी कर्मचारी अपने संबंचित बैंक से संपर्क कर अपने वेतन खाते पर इस बीमा सुरक्षा योजना को जल्द से जल्द लागू करवाएं।
