-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Bank Of Maharashtra Sale Offer Begins Government To Sell Up To 6 Percentage Stake
Bank of Maharashtra: सरकार बेच रही अपनी हिस्सेदारी, 54 रुपये प्रति शेयर पर होगी बिक्री
- Written By: आकाश मसने
Bank of Maharashtra News: सरकार बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपनी 6% हिस्सेदारी ₹54 प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेच रही है, जिसका लक्ष्य लगभग ₹2,492 करोड़ जुटाना है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bank of Maharashtra OFS Share Sale Details: सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपनी 6% हिस्सेदारी ओएफएस के जरिए बेचने की प्रक्रिया शुरू की है। 54 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर यह बिक्री 25% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंड पूरा करने के लिए की जा रही है।
सरकारी बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) में सरकार की बिक्री पेशकश (OFS) मंगलवार को गैर-खुदरा निवेशकों के लिए शुरू हुई। सरकार इस ओएफएस के माध्यम से अपनी 6% हिस्सेदारी 54 रुपए प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचकर लगभग 2,492 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह कदम 25% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंड को पूरा करने के लिए उठाया गया है।
यह न्यूनतम मूल्य बीएसई पर सोमवार के बंद भाव 57.66 रुपये प्रति शेयर से 6.34 प्रतिशत कम निर्धारित किया गया है। शेयर बिक्री के विवरण-पत्र के अनुसार, यह ओएफएस बुधवार को खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
नवभारत संपादकीय: पर्यावरण मंत्रालय में अचानक तबादले क्यों? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
6 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
सरकार इस सरकारी बैंक में अपनी छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर लगभग 2,492 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। आधार प्रस्ताव में 38,45,77,748 शेयर शामिल हैं, जो बैंक की चुकता शेयर पूंजी का पांच प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त, एक प्रतिशत हिस्सेदारी, यानी 7,69,15,549 शेयर, ‘ग्रीन-शू’ विकल्प के तहत उपलब्ध हैं। इस तरह, ओएफएस का कुल आकार 46.14 करोड़ शेयर या छह प्रतिशत हिस्सेदारी तक बैठता है।
क्या है इसका उद्देश्य?
वर्तमान में, पुणे स्थित इस बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 79.60 प्रतिशत है। इस हिस्सेदारी को कम करने का मुख्य उद्देश्य बैंक को 25 प्रतिशत की न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (MPS) मानदंड को पूरा करने में सक्षम बनाना है। हिस्सेदारी कम करने से सरकारी हिस्सेदारी 75 प्रतिशत से कम हो जाएगी।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रतिभूति अनुबंध (विनियमन) नियमों के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों सहित सभी सूचीबद्ध इकाइयों में न्यूनतम 25 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता अनिवार्य है। हालांकि, पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सीपीएसई और सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों को यह मानदंड पूरा करने के लिए अगस्त 2026 तक छूट दी है।
यह भी पढ़ें:- कल जारी नहीं होगा महाराष्ट्र निकाय चुनाव का रिजल्ट, बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ का बड़ा फैसला
ये बैंक भी एमपीएस सीमा से ऊपर
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अलावा, सरकार की हिस्सेदारी देश के चार अन्य बैंकों में भी न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता सीमा (75%) से अधिक बनी हुई है। इन बैंकों में शामिल हैं:
- इंडियन ओवरसीज बैंक (94.6 प्रतिशत हिस्सेदारी)
- पंजाब एंड सिंध बैंक (93.9 प्रतिशत हिस्सेदारी)
- यूको बैंक (91 प्रतिशत हिस्सेदारी)
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (89.3 प्रतिशत हिस्सेदारी)
Bank of maharashtra sale offer begins government to sell up to 6 percentage stake
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














