गड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
Gadchiroli News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्रालय की बैठक में गड़चिरोली पुलिस और सी-60 कमांडो दल को नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
- Written By: रूपम सिंह
गड़चिरोली पुलिस फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Gadchiroli Anti Naxal Operation: गड़चिरोली नक्सलवाद विरोधी अभियानों में लगातार प्रभावी कार्य करने वाली गड़चिरोली पुलिस की उपलब्धियों को केंद्र सरकार ने विशेष रूप से सराहा है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर (बस्तर) में केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर आयोजित विशेष बैठक में गड़चिरोली पुलिस का सम्मान किया गया। इस बैठक में देश के नक्सल प्रभावित राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। महाराष्ट्र की ओर से पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते, गड़चिरोली के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, पुलिस अधीक्षक एम. रमेश तथा विशेष नक्सल विरोधी दल ‘सी-60’ के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में नक्सली संगठनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले राज्यों की पुलिस टीमों का अभिनंदन किया गया। नक्सल विरोधी अभियान में पिछले कुछ वर्षों के दौरान गड़चिरोली पुलिस द्वारा हासिल की गई सफलताओं के कारण महाराष्ट्र पुलिस दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
बैठक में विशेष रूप से ‘सी-60’ कमांडो दल द्वारा संचालित अभियानों, कई हार्डकोर नक्सलियों के खात्मे, हथियारों की बरामदगी तथा दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की गई। सूत्रों के अनुसार, गड़चिरोली पुलिस द की रणनीति और जमीनी स्तर पर की गई कार्रवाई को अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बताया गया। बैठक में बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। महाराष्ट्र से 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ, जिसमें पुलिस महानिदेशक, गड़चिरोली के पुलिस अधीक्षक और ‘सी-60’ प्रमुख समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
NEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
संयुक्त अभियान की रणनीति पर चर्चाः बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय मजबूत करने, गुप्तचर सूचनाओं के आदान-प्रदान को बढ़ाने तथा संयुक्त अभियानों की रणनीति तय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों की शेष पकड़ को समाप्त करने के लिए केंद्र और राज्य पुलिस बलों द्वारा अधिक आक्रामक रणनीति अपनाने के संकेत भी दिए गए।
यह भी पढ़ें:- मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
गड़चिरोली पुलिस का विशेष उल्लेख
उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में गड़चिरोली जिले में नक्सली गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण स्थापित करने में पुलिस को सफलता मिली है। कई सक्रिय नक्सलियों की गिरफ्तारी और लगातार अभियानों के चलते जिले को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इसी पृष्ठभूमि में जगदलपुर बैठक में गड़चिरोली पुलिस का विशेष उल्लेख जिला पुलिस बल के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।
