-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Zakir Naik Viral Video Pm Modi Popularity Claim Pakistani Youtuber Interviewzakir Naik Viral Video Pm Modi Popularity Claim Pakistani Youtuber Interview
“अल्लाह की प्लानिंग है…”: जाकिर नाईक ने मोदी सरकार को बताया अपना प्रचारक, चर्चा में आया पुराना वीडियो
- Written By: अनिल सिंह
Zakir Naik Viral Video: जाकिर नाईक का पुराना वीडियो वायरल, जिसमें उसने अपनी लोकप्रियता का श्रेय पीएम मोदी को दिया। कहा- सरकार की कार्रवाई से मेरा अधिक प्रचार हुआ।

Zakir Naik On PM Modi Viral Video (फोटो क्रेडिट-X)
Zakir Naik On Narendra Modi: विवादास्पद इस्लामिक धर्मप्रचारक जाकिर नाईक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली को दिए गए इस इंटरव्यू में नाईक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद के भारत छोड़ने (हिजरत) को लेकर हैरान करने वाले दावे किए हैं। नाईक का मानना है कि भारत सरकार की कार्रवाइयों ने अनजाने में उसका प्रचार और बढ़ा दिया है।
महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मे और पले बढ़े और वर्तमान में मलेशिया में रह रहे जाकिर नाईक ने इस वीडियो में व्यंग्यात्मक लहजे में अपनी लोकप्रियता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया है।
“मोदी की वजह से अब हर कोई मुझे जानता है”
इंटरव्यू के दौरान जाकिर नाईक ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की वजह से ही आज मुझे हिंदुस्तान में हर कोई पहचानता है। पहले केवल मुस्लिम समुदाय के लोग ही मेरे विचारों को जानते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब मुस्लिमों से ज्यादा गैर-मुस्लिम लोग मुझे पहचानते हैं।” नाईक ने दावा किया कि सरकार द्वारा उसके संगठन (IRF) पर प्रतिबंध लगाने और उसके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने के बाद वह एक वैश्विक स्तर पर जाना जाने वाला नाम बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
ये भी पढ़ें- केमिकल से ‘ब्राउन शुगर’ बनाने वाले मुख्य सरगना की तलाश तेज, शोएब और भावेश की गिरफ्तारी में मिला अहम सुराग
“अल्लाह की प्लानिंग”: इस्लाम के दुश्मनों पर कटाक्ष
नाईक ने अपनी बातों को धार्मिक रंग देते हुए कहा, “यह सब अल्लाह की प्लानिंग है। वह इस्लाम के दुश्मनों से भी कभी-कभी अच्छे काम करवा लेता है। मोदी सरकार की कार्रवाई के कारण मेरा इतना प्रचार हुआ कि जो लोग मुझे नहीं जानते थे, वे भी अब मेरे वीडियो देख रहे हैं।” नाईक के अनुसार, भारत छोड़ना उसके लिए एक ‘हिजरत’ (धर्म के लिए प्रवास) जैसा था और उसे लगता है कि इस कदम से उसके मिशन को और मजबूती मिली है।
जाकिर नाईक पर कानूनी शिकंजा
बता दें कि जाकिर नाईक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और भड़काऊ भाषण देने के गंभीर आरोप हैं। 2016 में ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने उसके ‘इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन’ (IRF) पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से वह भारत से फरार है और मलेशिया में शरण लिए हुए है। भारतीय एजेंसियां लगातार उसके प्रत्यर्पण (Extradition) की कोशिशें कर रही हैं, जबकि नाईक समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से भारत सरकार और नीतियों की आलोचना करता रहता है।
Zakir naik viral video pm modi popularity claim pakistani youtuber interviewzakir naik viral video pm modi popularity claim pakistani youtuber interview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













