Mumbai Taj Hotel में महिला के बैठने के तरीके पर अपमान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Taj Hotel Viral News: मुंबई के ताज होटल में महिला को 'पद्मासन स्टाइल' बैठने पर मैनेजर ने रोक लगाई। महिला ने वीडियो बनाकर एक्स पर शेयर किया, जिसके बाद ये हंगामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ताज होटल वायरल वीडियो (सौ. डिजाइन फोटो )
Mumbai News In Hindi: होटल ताज में डिनर के लिए पहुंची एक महिला के बैठने के तरीके और पहनावे पर होटल के मैनेजर ने आपत्ति जताई। महिला ने होटल के इस रवैये के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए वहीं बैठकर एक वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में लिखा है एक आम इंसान, जो मेहनत करके, अपना पैसा कमा कर, अपनी इज्जत के साथ ताज होटल में आता है, उसे आज भी इस देश में जलील और अपमानित होना पड़ता है। और मेरी गलती क्या है? सिर्फ ये कि मैं बैठ गई एक “रेगुलर पद्मासन स्टाइल” में? क्या ये मेरी गलती है कि ताज मुझे सिखा रहा है कि कैसे बैठना चाहिए, क्या करना चाहिए?
एक आम इंसान, जो मेहनत करके, अपना पैसा कमा कर, अपनी इज़्ज़त के साथ ताज होटल में आता है — उसे आज भी इस देश में ज़लील और अपमानित होना पड़ता है।
और मेरी गलती क्या है? सिर्फ़ ये कि मैं बैठ गई एक “regular padmasana style” में?
क्या ये मेरी गलती है कि ताज मुझे सिखा रहा है कि कैसे बैठना… pic.twitter.com/vKBYjg8ltb — Shradha Sharma (@SharmaShradha) October 21, 2025
सम्बंधित ख़बरें
विधानपरिषद में बीजेपी के 5 उम्मीदवारों में 1 महिला भी, जानें कौन हैं,माधवी नाइक ?
क्या DD ही दादा थे? सुनेत्रा पवार पर 32 करोड़ के टैक्स केस का अंत, जानें क्या है पूरा मामला?
मुंबई पर आतंकी साया, मीरा रोड में लोन-वुल्फ हमला और रेलवे को मिली पाकिस्तानी धमकी, ATS की जांच शुरू
बुलढाणा में भारी तनाव सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस की हिरासत में…
ये भी पढ़ें :- Mumbai: शिवतीर्थ पर फिर साथ दिखे ठाकरे भाई, क्या बन रहा है नया शिवसेना-मनसे गठबंधन?
अमीर गेस्ट को थी समस्या
महिला ने दावा किया कि जब हमलोग यहां आए तो ताज के मैनेजर हमारे पास आए और कहा कि यहां एक गैस्ट को आपसे समस्या है, क्योंकि मैं ऐसे बैठी हुई हूं। फिर महिला ने दिखाया कि वह कुर्सी पर पैर चढ़ाकर बैठी हुई थी। एक तरह से वह कुर्सी पर पालवी मारकर बैठे दिखी, महिला ने दावा किया है कि मैनेजर ने उन्हें बताया कि यह एक फाइन वाइनिंग प्लेस है, यहां बहुत रिच लोग आते हैं। इसलिए आपको तरीके से बैठना चाहिए, यानी पैर को नीचे रखकर बैठना चाहिए और पैरों में क्लोज शूज या फुटवियर पहनना चाहिए।
