नवी मुंबई में बढ़े अवैध निर्माण, 340 इमारतों और 3,133 झोपड़ियों पर कार्रवाई
CIDCO Encroachment Drive: नवी मुंबई में बढ़ते अवैध निर्माण के खिलाफ नवी मुंबई महानगरपालिका और सिडको ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 340 इमारतों और 3,133 झोपड़ियों को ध्वस्त किया।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Navi Mumbai political rivalry (सोर्सः सोशल मीडिया)
Navi Mumbai Illegal Construction Action: 21वीं सदी के आधुनिक शहर नवी मुंबई में अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। इस मुद्दे पर बेलापुर की स्थानीय भाजपा विधायक मंदा म्हात्रे ने सिडको और मनपा प्रशासन को घेरते हुए विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया।
विधायक मंदा म्हात्रे द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने बताया कि नवी मुंबई महानगरपालिका और सिडको की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि महानगरपालिका ने अब तक 870 नोटिस जारी किए, जिनके आधार पर 340 अवैध निर्माण और 3,133 झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा इस मामले में 126 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं।
चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा अतिक्रमण
वहीं सिडको ने भी बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 10,160 नोटिस जारी किए, जिनके तहत 8,417 अतिक्रमण हटाए गए और चार मामले दर्ज किए गए। यह कार्रवाई फरवरी 2026 तक की अवधि में की गई है। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए राज्यमंत्री मिसाल ने कहा कि नवी मुंबई में जहां भी महानगरपालिका और सिडको के अधिकार क्षेत्र में अवैध निर्माण या अतिक्रमण पाए जाएंगे, उन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
SRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
ये भी पढ़े: मध्य रेल पर यात्री यातायात में बढ़ोतरी, लोकल में रोजाना 4 मिलियन से ज्यादा पैसेंजर, कमाई भी बढ़ी
नाईक और मंदा म्हात्रे के बीच राजनीतिक मतभेद
इसके अलावा पाम बीच रोड पर बने कथित अतिक्रमण वाली कमान (आर्च) की भी जांच की जाएगी। यदि वह अवैध पाई गई, तो आठ दिनों के भीतर कार्रवाई कर सदन को जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि नवी मुंबई का पिछले वर्षों में तेजी से विकास हुआ है।
लगभग 10 साल बाद हुए हालिया मनपा चुनाव में गणेश नाईक के नेतृत्व में भाजपा की सत्ता में वापसी हुई है। हालांकि भाजपा नेता और नवी मुंबई के प्रभावशाली नेता माने जाने वाले गणेश नाईक और स्थानीय विधायक मंदा म्हात्रे के बीच राजनीतिक मतभेद भी लंबे समय से चर्चा में रहे हैं।
