Baba Siddiqui Murder Case: पत्नी ने दायर की हस्तक्षेप याचिका, कहा ‘सही तथ्य रिकॉर्ड में लाने’ की जरूरत
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी की पत्नी ने शुक्रवार को एक याचिका दायर कर मामले से संबंधित कार्यवाही में हस्तक्षेप करने के लिए अदालत की अनुमति मांगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
पत्नी ने दायर की हस्तक्षेप याचिका। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी की पत्नी ने शुक्रवार को एक याचिका दायर कर मामले से संबंधित कार्यवाही में हस्तक्षेप करने के लिए अदालत की अनुमति मांगी। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी (66) की पिछले साल 12 अक्टूबर की रात मुंबई के बांद्रा (पूर्व) इलाके में उनके बेटे जीशान के कार्यालय के बाहर 3 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
शहजीन सिद्दीकी द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका में कहा गया कि उन्हें ‘अपूरणीय क्षति’ हुई है और उनके लिए घटना के बारे में ‘सच्चे और सही तथ्यों को रिकॉर्ड में रखना अत्यंत महत्वपूर्ण’ है। हस्तक्षेप याचिका में कहा गया है, ‘‘शहर के सबसे समृद्ध और व्यस्ततम इलाकों में से एक में किए गए इस दुस्साहसिक हमले ने मृतक के परिवार के लिए दुख और आक्रोश का एक बड़ा निशान छोड़ दिया है।” साथ ही यह भी कहा गया है कि यह मौत राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी
अधिवक्ता त्रिभुवनकुमार करनानी के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि उनकी मृत्यु एक समर्पित नेता की कीमत को रेखांकित करती है, जिनका जीवन उन लोगों की सेवा करते हुए समाप्त हो गया, जिनके उत्थान के लिए उन्होंने अथक प्रयास किया था। यह याचिका विशेष मकोका न्यायाधीश बी. डी. शेल्के के समक्ष दायर की गई और इस पर अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी।
सम्बंधित ख़बरें
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
तथ्य रिकॉर्ड में लाने’ की जरूरत
पुलिस ने 26 गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है, जबकि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई और दो अन्य को वांछित आरोपी बनाया गया है। मामले में सभी आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम यानी मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है और सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
बेटे जीशान ने जताया जमीन विवाद में हत्या का शक
बता दें कि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने भी पिता को मौत से पहले बिल्डर लॉबी से धमकी मिलने की बात कही थी। उन्होंने जमीन विवाद में हत्या का शक जताया है और इसी एंगल पर जांच की मांग भी की है।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की चार्जशीट में क्या है?
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की चार्जशीट के अनुसार, इस मामले में 26 आरोपी गिरफ्तार हैं। पहला आरोपी गुरमेल सिंह और 26वां आरोपी सुमित दिनकर है। वांटेड में 3 आरोपियों के नाम हैं। शुभम लोनकर, मोहम्मद यासीन उर्फ जीशान अख्तर और अनमोल बिश्नोई। चार्जशीट में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम नहीं है।
