Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई कब बनेगी रहने लायक? नीति आयोग ने दिए अहम सुझाव

मुंबई एमएमआर क्षेत्र (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन) को वैश्विक वित्तीय केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नीति आयोग ने एक मास्टर प्लान बनाया है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में मुंबई महानगरीय क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास क्षमता होने का विश्वास व्यक्त करते हुए दावा किया है कि इस क्षेत्र तेज आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे में 50 बिलियन अमरीकी डालर के पूंजीगत निवेश की जरूरत है। इससे यह शहर शान से रहने लायक बन जाएगा।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 14, 2024 | 09:48 PM

निति आयोग के साथ एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. मुंबई एमएमआर क्षेत्र (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन) को वैश्विक वित्तीय केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नीति आयोग ने एक मास्टर प्लान बनाया है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में मुंबई महानगरीय क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास क्षमता होने का विश्वास व्यक्त करते हुए दावा किया है कि इस क्षेत्र तेज आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे में 50 बिलियन अमरीकी डालर के पूंजीगत निवेश की जरूरत है। इससे यह शहर शान से रहने लायक बन जाएगा।

आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मुंबई को वैश्विक शहर बनाने के लिए केंद्र सरकार के अंतर्गत आनेवाले पोर्ट ट्रस्ट की 253 हेक्टेयर भूमि का विकास करना होगा। इसी तरह केंद्र सरकार के मातहत आनेवाली भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई), रक्षा विभाग एवं रेलवे की जमीन पर बसे झोपड़ों का पुनर्वास भी करना होगा। जैसे कि लंदन और शंघाई जैसे वैश्विक केंद्रों ने अपने कम उपयोगवाले शहरी बंदरगाहों का पुनर्विकास किया। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के मातहत आनेवाली 253 हेक्टेयर भूमि से मुंबई और मुख्य शहर को पुनर्जीवित कर सकते हैं। उच्च-स्तरीय सेवाओं, आवास, हरित स्थानों, क्रूज पर्यटन और उच्च-स्तरीय मनोरंजन के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

जीडीपी वृद्धि का लक्ष्य

नीति आयोग ने कहा कि 50 अरब डॉलर से अधिक के चल रहे बुनियादी ढांचे के निवेश के कारण एमएमआर सकारात्मक विकास पथ पर है, जिसमें 337 किलोमीटर मेट्रो रेल, वाढवण बंदरगाह, नई मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अलीबाग-विरार मल्टीमॉडल कॉरिडोर, वर्सोवा विरार सी लिंक, मुंबई-अहमदाबाद को जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल जैसी इंफ्रा प्रोजेक्ट इसकी वजह हैं। भारत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप, मुंबई महानगर क्षेत्र के आर्थिक मास्टर प्लान को 30 महत्वपूर्ण परियोजनाओं में बदल दिया गया है, जो अगले पांच से छह वर्षों में पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र का लक्ष्य इस अवधि के दौरान निजी क्षेत्र से 125-135 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आकर्षित करना है। इससे इस क्षेत्र के विकास को और बढ़ावा मिलेगा।

2030 और 2047 के लिए एमएमआर क्षेत्र के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों पर प्रकाश डालनेवाली आयोग की रिपोर्ट में 2030 तक एमएमआर की जीडीपी को 140 अरब डॉलर (12 लाख करोड़ रुपए) से बढ़ाकर 300 अरब डॉलर (26 लाख करोड़) और 2047 तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य है। 2030 तक 25-28 लाख नई नौकरियां पैदा करना और प्रति व्यक्ति आय 5,248 डॉलर से बढ़ाकर 10,000-12,000 डॉलर और 2047 तक 38,000 डॉलर करने का लक्ष्य है।

ये हैं प्रमुख टारगेट

इसमें वित्तीय सेवाओं, फिनटेक, एआई, स्वास्थ्य और मीडिया जैसे उद्योग क्षेत्रों के लिए मुंबई महानगरीय क्षेत्र को वैश्विक सेवा केंद्र के रूप में स्थापित करना, स्लम पुनर्वास सहित 3 मिलियन किफायती घरों के निर्माण, पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्रों के विस्तार, खासतौर पर समुद्र तट, क्रूज और प्राकृतिक पर्यटन को विकसित करने पर जोर दिया गया। बंदरगाहों के पास लॉजिस्टिक हब विकसित करना और वित्त वर्ष 2030 तक 60-70 मिलियन वर्ग फुट की अतिरिक्त भंडारण क्षमता बनाना।

यह भी पढ़ें: ऐसी रही अश्विनी वैष्णव की मुंबई में लोकल यात्रा, इसलिए बनाया था ट्रेन में सफर का प्लान

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से सामंजस्य करार

मुंबई को वैश्विक आर्थिक केंद्र बनाने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के गुरुवार को सामंजस्य करार भी हुआ है। इस दौरान सह्याद्रि राज्य अतिथि गृह में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) को ‘वैश्विक वित्तीय केंद्र’ के रूप में विकसित करने पर नीति आयोग की विशेष रिपोर्ट का अनावरण भी किया गया। रिपोर्ट में नीति आयोग ने सात द्वीपों पर स्थित मुंबई को एमएमआर वित्तीय केंद्र बनाने के लिए निम्न सात महत्वपूर्ण सिफारिशें की हैं।

  • एमएमआर की जीडीपी को 2030 तक $140 बिलियन (₹12 लाख करोड़) से $300 बिलियन (₹26 लाख करोड़) और 2047 तक $1।5 ट्रिलियन तक बढ़ाने का लक्ष्य है।
  • 2030 तक 25-28 लाख नई नौकरियां पैदा करना, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देना।
  • 2030 तक प्रति व्यक्ति आय $5,248 से बढ़ाकर $10,000-12,000 और 2047 तक $38,000 का लक्ष्य।
  • इस कार्यक्रम में एमएमआर के परिवर्तन के लिए कुछ महत्वपूर्ण रणनीतियों का उल्लेख किया गया
  • वित्तीय सेवाओं, फिनटेक, एआई, स्वास्थ्य और मीडिया जैसे उद्योग क्षेत्रों के लिए मुंबई महानगरीय क्षेत्र को वैश्विक सेवा केंद्र के रूप में स्थापित करना।
  • स्लम पुनर्वास सहित 3 मिलियन किफायती घरों का निर्माण।
  • पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्रों का विस्तार। विशेष रूप से समुद्र तटों, क्रूज और प्राकृतिक पर्यटन को विकसित करने पर जोर दिया गया।
  • बंदरगाहों के पास लॉजिस्टिक्स हब विकसित करना और वित्त वर्ष 2030 तक 60-70 मिलियन वर्ग फुट की अतिरिक्त भंडारण क्षमता बनाना।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी फ्लैटों को निकलने वाली है लॉटरी, 2030 लोगों को मिलेगा अपना घर

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर से मुंबई का वैश्विक वित्तीय केंद्र बनने का सपना साकार हो रहा है। मैं बहुत खुश हूं कि यह सपना सच हो रहा है। इससे आने वाले वर्षों में मुंबई की जीडीपी दोगुना हो जाएगी। मुंबई हम सभी के लिए एक जीवन रेखा है। मुंबई बदलेगी तो महाराष्ट्र और देश के लिए भी अहम बदलाव होंगे।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नीति आयोग ने महाराष्ट्र की एक लाख करोड़-एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में उठाए गए कदमों को मजबूत किया है। नीति आयोग सही समय पर बहुत महत्वपूर्ण रिपोर्ट लेकर आया है। यह रिपोर्ट और समझौता ज्ञापन दोनों एक ऐतिहासिक क्षण हैं। पिछले कुछ वर्षों में, हमने मुंबई में बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न परियोजनाओं को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है।

When will mumbai become livable niti aayog gives important suggestions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2024 | 09:48 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • NITI Aayog

सम्बंधित ख़बरें

1

20 हजार करोड़ रुपये डकार गए ये 2 मंत्री, संजय राउत ने खोली पोल, भूखंड घोटाले का लगाया आरोप

2

गणेशोत्सव पर महाराष्ट्र के यात्रियों को रेलवे ने दी राहत, 367 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का किया ऐलान

3

खिड़की को तोड़ा तब मिला ऑक्सीजन, मोनोरेल में फंसे यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

4

सोलापुर में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस कार्यकर्ता ने पेश किए सबूत, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.