पश्चिम रेलवे के वसई रोड एवं विरार स्टेशनों के बीच ब्लॉक, प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक
Western Railway Block: पश्चिम रेलवे ने वसई रोड और विरार के बीच जंबो ब्लॉक तथा प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक की घोषणा की है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Vasai Virar Jumbo Block (सोर्सः सोशल मीडिया)
Vasai Virar Jumbo Block: पश्चिम रेलवे पर ट्रेनों का परिचालन सुचारु रखने के लिए वसई रोड और विरार स्टेशनों के बीच अप और डाउन धीमी लाइनों पर जंबो ब्लॉक लिया जाएगा। इसके साथ ही प्रभादेवी स्टेशन पर प्रभादेवी रोड ओवरब्रिज के गर्डर को हटाने के लिए शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में सभी लाइनों पर मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, वसई रोड और विरार के बीच रात 12:15 बजे से 4:15 बजे तक ब्लॉक रहेगा। वहीं प्रभादेवी स्टेशन पर रोड ओवरब्रिज के गर्डर हटाने के लिए रात 1:30 बजे से सुबह 6 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।
कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
वसई रोड-विरार ब्लॉक के दौरान धीमी लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड और बोरीवली के बीच फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। प्रभादेवी ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को दादर और बांद्रा से शॉर्ट टर्मिनेट कर रिवर्स किया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट और प्रभादेवी के बीच तथा माटुंगा रोड और माहिम स्टेशनों पर कोई भी उपनगरीय ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
घट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
ये भी पढ़े: ‘दुनिया की जरूरतों के मुताबिक बदलें अपना सिलेबस’, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने यूनिवर्सिटीज को दिया खास मंत्र
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को किया जाएगा रेगुलेट
इन ब्लॉकों के कारण कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सूरत और विरार के बीच रेगुलेट या रिशेड्यूल किया जाएगा।
- ट्रेन संख्या 09184 वाराणसी-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल को 2 घंटे रेगुलेट किया जाएगा।
- 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल को 1 घंटा 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
- 12928 एकता नगर-दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।
- 12902 अहमदाबाद-दादर गुजरात मेल को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।
- 09052 भुसावल-दादर स्पेशल को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
22 मार्च को दिन के समय कोई ब्लॉक नहीं
22 मार्च को मुंबई सेंट्रल से सुबह 5:40 बजे रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22953 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब सुबह 6:10 बजे प्रस्थान करेगी। रविवार, 22 मार्च को पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर दिन के समय कोई ब्लॉक नहीं रहेगा।
