Western Railway को मिला नया महाप्रबंधक, रामाश्रय पांडेय ने संभाली GM की कुर्सी, जानें उनके बारे में सब कुछ
Western Railway New GM: भारतीय रेल इंजीनियर्स सेवा के अधिकारी रामाश्रय पांडेय ने पश्चिम रेलवे के GM का पदभार संभाल लिया है। इंफ्रास्ट्रक्चर व हाई-स्पीड तकनीक के विशेषज्ञ पांडेय का करियर शानदार रहा है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
पश्चिम रेलवे के नए महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय (सोर्स: सोशल मीडिया)
Western Railway New GM Ramashray Pandey News: भारतीय रेलवे के सबसे महत्वपूर्ण जोनों में से एक, पश्चिम रेलवे (Western Railway) में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। भारतीय रेल इंजीनियर्स सेवा (IRSE) के 1990 बैच के अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी रामाश्रय पांडेय को पश्चिम रेलवे का नया महाप्रबंधक (GM) नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कई प्रमुख पदों पर रहे कार्यरत
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले रामाश्रय पांडेय पूर्व मध्य रेलवे पटना में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण/दक्षिण) के पद पर कार्यरत थे। अपने उत्कृष्ट कैरियर के दौरान जीएम पांडेय ने उत्तर पूर्व रेलवे के वाराणसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक (DRM), तथा उत्तर रेलवे, नई दिल्ली में मुख्य इंजीनियर के पद पर कार्य किया है।
रामाश्रय पांडेय ने गोरखपुर एवं समस्तीपुर में उप मुख्य इंजीनियर, रेलवे बोर्ड में सदस्य इंजीनियरिंग के विशेष कार्याधिकारी (OSD), रेलवे बोर्ड में निदेशक सतर्कता तथा हाजीपुर में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। पांडेय रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) में ग्रुप जनरल मैनेजर के रूप में भी कार्यरत रहे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal: दिग्रस में खनिज माफियाओं का आतंक, राजस्व अधिकारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, 12 पर FIR
साधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
नासिक में फिर लगा ईंधन का झटका; पेट्रोल 112 पार, डीजल की किल्लत से पंपों पर भारी बवाल
US-ईरान तनाव का असर नवी मुंबई एयरपोर्ट पर, फिर टल सकती है इंटरनेशनल फ्लाइट्स की शुरुआत
इंफ्रा कार्यों में महारत
रामाश्रय पांडेय आईआईटी रुड़की से बी.टेक. तथा आईआईटी दिल्ली से एम.टेक. की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। रेल परिचालन तथा आधारभूत संरचना प्रबंधन के क्षेत्रों में इन्होंने व्यापक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने इटली में ट्रैक रिकॉर्डिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया, सिंगापुर एवं मलेशिया में एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया, स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेन परिचालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा तुर्की एवं नॉर्वे में सुरंग निर्माण तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें:- Mumbai Metro 3 का बड़ा तोहफा! स्टूडेंट्स और टूरिस्ट्स को मिलेगी किराए में भारी छूट, जानें पास की नई दरें
पाण्डेय को आधारभूत संरचना के निर्माण तथा प्रबंधन एवं प्रशासन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। इंफ्रा कार्यों में महारत को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय रामाश्रय पांडेय को रेलवे के प्रमुख जोन में से एक पश्चिम रेलवे की कमान सौंपी गई है।
