गोबरवाही, सीतासावंगी और चिचोली में बाघ की गतिविधियों पर वन विभाग की रात्रिकालीन गश्त
Gobarwahi Tiger Movement: गोबरवाही, सीतासावंगी और चिचोली क्षेत्र में बाघ की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने विशेष रात्रिकालीन संयुक्त गश्त अभियान चलाया।
Wildlife Protection (सोर्सः सोशल मीडिया)
Tumsar Forest Department: गोबरवाही, सीतासावंगी और चिचोली क्षेत्र में बाघ की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने 9 जुलाई की रात विशेष संयुक्त गश्त अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य बाघ की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखना तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। यह अभियान तुमसर वनपरिक्षेत्र अधिकारी सी. जी. रहांगडाले के नेतृत्व में चलाया गया।
इसमें तुमसर एवं नाकाडोंगरी वनपरिक्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से रात्रिकालीन गश्त कर संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान बाघ की संभावित गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
बाघ की हलचल पर वन विभाग की कड़ी नजर
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय जंगल अथवा जंगल से लगे क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करें। साथ ही अकेले खेतों या जंगल की ओर जाने से बचें तथा बाघ या किसी अन्य वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती
सबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत
मोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
VIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
ये भी पढ़े: अमरावती नगर निगम में नए आयुक्त की एंट्री, ट्रैफिक, अतिक्रमण और सफाई होंगी प्राथमिकता
गोबरवाही क्षेत्र में विशेष अभियान
वन अधिकारियों ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे संयुक्त गश्त अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रखे जाएंगे। इससे बाघ की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के साथसाथ ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी।
