AI से बने फर्जी टिकट पर रेलवे की सख्ती, 800 टीसी को विशेष प्रशिक्षण
Fake AI Train Ticket: AI से बने फर्जी टिकटों पर लगाम के लिए पश्चिम रेलवे ने टीसी का विशेष प्रशिक्षण तेज किया है। प्रशिक्षण का असर दिखा और 3 यात्री फर्जी एसी पास के साथ पकड़े गए।
- Written By: अपूर्वा नायक
फर्जी एआई टिकट (AI Generated)
Mumbai News In Hindi: पश्चिम रेलवे में फर्जी और गलत टिकट के मामलों पर लगाम कसने के लिए टिकट जांच कर्मचारियों (टीसी) का विशेष प्रशिक्षण तेज किया गया है। कुल स्टाफ में से अब तक 800 टीसी का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।
शेष कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी जल्द पूरा किया जाएगा। हाल के दिनों में सेंट्रल और पश्चिम रेलवे मागों पर फर्जी एसी लोकल पास और गलत टिकट के मामले बड़े हैं। एआई तकनीक से कुछ ही सेकंड में असली जैसे दिखने वाले टिकट तैयार किए जा रहे हैं।
इसी चुनौती से निपटने के लिए टीसी को फर्जी टिकट पहचान, गलत/बिना टिकट यात्रा पकड़ना और नए मोबाइल डिवाइस के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
टीसी की कार्यकुशलता बढ़ाने, यात्रियों से बेहतर संवाद और सेवा स्तर सुधारने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें फर्जी टिकट की पहचान का विशेष प्रशिक्षण शामिल है।”
विनीत अभिषेक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, वेस्टर्न रेलवे
3 यात्रियों को फर्जी पास के साथ पकड़ा
प्रशिक्षण का असर तुरंत दिखा है। हाल ही में एसी लोकल की जांच के दौरान 3 यात्रियों को फर्जी पास के साथ पकड़ा गया, उनके मोबाइल में पास यूटीएस ऐप से न खुलकर डॉक्युमेंट फोल्डर में इमेज के रूप में मिले। क्यूआर कोड का अभाव और एक जैसे टिकट नंबर देखकर संदेह हुआ।
ये भी पढ़ें :- BMC Election में सपा का बड़ा ऐलान, 150+ उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस को झटका
जांच में पास एआई से जनरेटेड पाए गए, रेलवे ने कड़ी कार्रवाई की। सुरक्षा के लिहाज से भी कदम उठाए गए हैं, पिछले वर्ष टीसी पर हमले की घटना के बाद जेडआर टीआई, उदयपुर में फाउंडेशन कोर्स के तहत बुनियादी सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया, आरपीएफ के साथ फोर्टस चेक के दौरान संयुक्त प्रशिक्षण भी कराया गया। इसके साथ ही कुम्भ मेला को देखते हुए यात्रियों से बेहतर व्यवहार के लिए सॉपट स्किल्स टेनिग दी जा रही है।
