पश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
Western Railway News: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए Dadar Prayagraj Special Train के 16 अतिरिक्त फेरों की घोषणा की है। कई स्पेशल ट्रेनों को नियमित सेवा में भी शामिल किया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
दादर प्रयागराज विशेष ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया )
Western Railway Dadar Prayagraj Special Train: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के 16 अतिरिक्त फेरों की घोषणा की है।
साथ ही बांद्रा टर्मिनस-अजमेर और जबलपुर के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों को नियमित सेवा में शामिल किया गया है। इसके अलावा मुंबई सेंट्रल-इंदौर और मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेनों के फेरों का भी विस्तार किया गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 19626/19625 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 मई से नियमित रूप से संचालित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में कमर्शियल चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 16 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
फर्स्ट एसी कोच में हनीमून का कमरा बनाना पड़ा महंगा, रेलवे ने सीटीआई को किया निलंबित
मुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी: बाढ़ रोकने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, 2047 तक बड़ा विजन
मुंबई में भारी बारिश और वारी के चलते SIR मुहिम का शेड्यूल बदलें, वर्षा गायकवाड़ ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, कोटा, जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में एसी और स्लीपर सहित सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध संख्या रहेंगे। इसी प्रकार ट्रेन 20996/20995 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस भी 24 मई से नियमित सेवा के रूप में चलेगी।
बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करने का फैसला
सूरत स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते 23 मई से 23 अगस्त तक इस ट्रेन का अस्थायी ठहराव उधना स्टेशन पर रहेगा। पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी नियमित करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 20164/20163 29 और 30 मई से नियमित सेवा के रूप में चलेगी।
यह ट्रेन भोपाल, इटारसी, उज्जैन और रतलाम जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी शुरू करने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04140/04139 के कुल 16 फेरे लगाए जाएंगे। यह सेवा 22 मई से 12 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, हत्या-डकैती के मामलों में कमी
स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाए गए फेरे
- इसके अलावा मुंबई सेंट्रल-इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को जुलाई अंत तक बढ़ा दिया गया है। वहीं मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 30 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा।
- रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 04140 की बुकिंग 22 मई से तथा इंदौर और अहमदाबाद स्पेशल ट्रेनों के विस्तारित फेरों की बुकिंग 23 मई से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।
