मुंबई में ट्रैफिक राहत, ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव और ठाणे-बोरीवली टनल परियोजना के लिए ₹210 करोड़ का ऋण मंजूर

Mumbai Traffic Relief: मुंबई में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव टनल को ₹57 करोड़ और ठाणे-बोरीवली भूमिगत मार्ग को ₹153 करोड़ का ऋण मंजूर किया है।
Loan of ₹210 crore approved for Orange Gate-Marine Drive and Thane-Borivali tunnel projects
ठाणे बोरीवली ट्विन टनल परियोजना सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Orange Gate Underground Tunnel Fund MMRDA Project: मुंबई के ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण भूमिगत मार्ग परियोजनाओं को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जा रही है।

दक्षिण मुंबई की ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव भूमिगत मार्ग परियोजना के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एमएमआरडीए को ₹57 करोड़ का ब्याजमुक्त अधीनस्थ ऋण देने को मंजूरी दी है। नगर विकास विभाग ने बुधवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया।

तीन लेन की दो सुरंगों का होगा निर्माण

ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव के बीच तीन लेन वाली दो अलग-अलग सुरंगें बनाई जाएंगी। यह मार्ग ईस्टर्न फ्रीवे को मरीन ड्राइव से जोड़ने में मदद करेगा। इससे दक्षिण मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा और प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने का लक्ष्य है।

इस परियोजना के लिए राज्य सरकार पहले ही ₹1,354.66 करोड़ का ब्याजमुक्त अधीनस्थ ऋण मंजूर कर चुकी है। इसमें केंद्रीय करों में 50 प्रतिशत हिस्से के लिए ₹307.22 करोड़, राज्य करों के लिए ₹614.44 करोड़ और निजी तथा सरकारी जमीन स्थायी या अस्थायी रूप से उपलब्ध कराने के लिए ₹433 करोड़ शामिल हैं।

ठाणे-बोरीवली भूमिगत मार्ग को ₹153 करोड़

राज्य सरकार ने ठाणे-बोरीवली भूमिगत मार्ग परियोजना के लिए भी चालू वित्त वर्ष में ₹153 करोड़ का ब्याजमुक्त अधीनस्थ ऋण मंजूर किया है। यह परियोजना ठाणे और बोरीवली के बीच आवागमन को बेहतर बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सरकार इससे पहले इस परियोजना के लिए ₹2,417 करोड़ की ब्याजमुक्त ऋण सहायता मंजूर कर चुकी है। नई राशि से परियोजना के लिए राज्य की वित्तीय भागीदारी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Loan of ₹210 crore approved for Orange Gate-Marine Drive and Thane-Borivali tunnel projects
Disha Salian Death Case: आदित्य ठाकरे का 500 करोड़ की मानहानि नोटिस पर स्पष्टीकरण, 26 पन्नों में दी सफाई

घोड़बंदर रोड पर कम होगा दबाव

फिलहाल ठाणे शहर और बोरीवली के बीच आने-जाने के लिए घोड़बंदर रोड प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर भारी यातायात के कारण अक्सर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। प्रस्तावित भूमिगत मार्ग से दोनों क्षेत्रों के बीच वैकल्पिक कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है।

दोनों परियोजनाओं को मिल रही वित्तीय सहायता का उद्देश्य मुंबई महानगर क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करना और प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com