Disha Salian Death Case: आदित्य ठाकरे का 500 करोड़ की मानहानि नोटिस पर स्पष्टीकरण, 26 पन्नों में दी सफाई

Disha Salian Case Update:दिशा सालियान के पिता द्वारा भेजे गए ₹500 करोड़ के मानहानि नोटिस का आदित्य ठाकरे ने 26 पन्नों में जवाब दिया है। वकीलों ने सभी आरोपों को तथ्यहीन और खारिज बताया है।
Aditya Thackeray gave a scathing 26-page reply to Satish Salian's ₹500 crore defamation notice
दिशा सालियान, आदित्य ठाकरेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Aditya Thackeray Reply Disha Salian Case: दिशा सालियान मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने उनके खिलाफ भेजी गई 500 करोड़ रुपये की मानहानि की कानूनी नोटिस का जवाब दिया है।

आदित्य ठाकरे के वकीलों ने 26 पन्नों के जवाब में नोटिस में लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें तथ्यहीन बताया है। साथ ही उन्होंने दिशा सालियान मामले की आधिकारिक और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 500 करोड़ रुपये की मानहानि की कानूनी नोटिस भेजी थी। अब आदित्य ठाकरे की ओर से दिए गए जवाब में इन आरोपों को स्पष्ट रूप से नकार दिया गया है। आदित्य ठाकरे के वकीलों ने जवाब में कहा है कि 16 सितंबर को की गई सोशल मीडिया पोस्ट में सतीश सालियान का कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया था।

पोस्ट में ऐसा कोई विशिष्ट वाक्य भी नहीं था, जिससे सतीश सालियान की ओर संकेत माना जा सके। जवाब में इसी आधार पर कहा गया है कि संबंधित पोस्ट को सतीश सालियान की मानहानि से जोड़ना उचित नहीं है। इसलिए उनके खिलाफ मानहानि का आरोप लागू नहीं होता।

Aditya Thackeray gave a scathing 26-page reply to Satish Salian's ₹500 crore defamation notice
Election Commission Row: 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट, राऊत-सुले ने उठाए सवाल; जानें पूरा मामला

जांच से सामने आए सच्चाई

आदित्य ठाकरे की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि दिशा सालियान मामले से जुड़े आरोपों की आधिकारिक और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच के माध्यम से मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। जवाब में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सतीश सालियान को बदनाम करने का आदित्य ठाकरे का कोई इरादा नहीं था।

अब आगे की कार्रवाई पर नजर इस नोटिस के जवाब के बाद दिशा सालियान मामला एक बार फिर चर्चा में है। अब सतीश सालियान की ओर से इस जवाब पर क्या कानूनी कदम उठाया जाता है, इस पर नजर बनी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com