Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवसेना UBT विधायकों की अग्नि परीक्षा, राम रक्षा आंदोलन के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई अहम बैठक

Uddhav Thackeray Calls Shiv Sena UBT Emergency Meeting: 'ऑपरेशन टाइगर 3.0' के तहत विधायकों के टूटने के दावों के बीच उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में बुलाई आपात बैठक।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 07, 2026 | 12:48 PM

उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की आपात बैठक (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Uddhav Thackeray MLA Meeting: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर 3.0’ की आहट से एक बार फिर सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है। एक तरफ जहां राम मंदिर में दान और चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर ‘राम रक्षा आंदोलन’ शुरू करके उद्धव ठाकरे आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी पार्टी के विधायकों की एक बेहद महत्वपूर्ण और आपातकालीन बैठक बुलाई है।

यह बैठक ऐसे संवेदनशील समय पर बुलाई गई है जब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे की ओर से उद्धव गुट के विधायकों में बड़ी टूट होने के लगातार दावे किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मची रार के बीच जिस तरह ममता बनर्जी अपनी पार्टी बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, ठीक वैसी ही चिंता अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के सामने खड़ी हो गई है।

पार्टी में मची भगदड़ को विधायकों रोकने की कवायद

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई विधायकों की यह इमरजेंसी मीटिंग आज मंगलवार (7 जुलाई 2026) को उनके निजी आवास ‘मातोश्री’ में होने की पूरी संभावना है। हालांकि अभी तक इस बैठक के मुख्य एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक शाम 7:00 बजे होने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में हुए नुकसान की भरपाई करना है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में सियासी भूचाल: उद्धव ठाकरे ने ‘मातोश्री’ में बुलाई आपात बैठक, विधायकों के टूटने का मंडराया खतरा

विकास के अपच के कारण शिंदे पड़ गए बीमार… फिर भड़के संजय राउत, बोले- सीएम खुद जाकर देखें मिसिंग लिंक का हाल

बीमारी में भी काम करते दिखे एकनाथ शिंदे, हाथ में ड्रिप और सामने लैपटॉप, अस्पताल से सामने आई फोटो

अयोध्या लूटी… अब मथुरा-काशी लूटेंगे, जोरदार बारिश में बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे

पार्टी के 9 में से 6 सांसदों के टूटने और फिर सबसे विश्वसनीय नेताओं में शुमार एमएलसी सचिन अहीर के शिंदे गुट में चले जाने से उद्धव खेमा बेहद सतर्क हो गया है। महा विकास आघाड़ी (MVA) में वर्तमान में उद्धव ठाकरे की पार्टी के पास ही सर्वाधिक विधायक हैं, जिन्हें एकजुट रखना अब सबसे बड़ी चुनौती है।

ये भी पढ़ें- मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

14 यूबीटी विधायकों के पाला बदलने की अटकलें

सांसदों और एमएलसी के पाला बदलने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ के नए चरण के तहत यूबीटी के कई विधायक भी दल-बदल की गुप्त तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने एक सनसनीखेज दावा किया है।

पाटिल के अनुसार, ‘ऑपरेशन टाइगर 3.0’ पर्दे के पीछे पहले ही शुरू हो चुका है और उद्धव गुट के लगभग 14 विधायकों के जल्द ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, शिंदे गुट के कुछ अन्य बेहद वरिष्ठ नेताओं ने रणनीतिक तौर पर आधिकारिक रूप से ऐसे किसी भी ऑपरेशन के चलने से इनकार किया है।

राम रक्षा आंदोलन के सहारे जमीन मजबूत करने की कोशिश।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस आपात बैठक में राज्य विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के आखिरी और महत्वपूर्ण सप्ताह के लिए पार्टी की विधायी रणनीति को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उद्धव ठाकरे अपने बचे हुए विधायकों को एकजुट रखने के लिए भावनात्मक और रणनीतिक दोनों स्तरों पर काम कर रहे हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने राज्यव्यापी स्तर पर राम मंदिर दान और चढ़ावा चोरी के गंभीर मुद्दे को उठाकर ‘राम रक्षा आंदोलन‘ की शुरुआत की है, ताकि हिंदुत्व के मोर्चे पर शिंदे और भाजपा सरकार को घेरा जा सके। अब देखना यह होगा कि आज शाम होने वाली इस बैठक के बाद उद्धव ठाकरे अपने कुनबे को बिखरने से बचाने में कितने कामयाब हो पाते हैं।

Uddhav thackeray calls emergency meeting at matoshree operation tiger shivsena ubt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 12:48 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Politics
  • Shiv Sena UBT
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.