उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान, राम मंदिर चंदे में चोरी के खिलाफ रविवार से 'राम रक्षा आंदोलन', शिंदे गुट का पलटवार

Mumbai Uddhav Thackeray: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या राम मंदिर की दानपेटी से चोरी का आरोप लगाते हुए रविवार से 'राम रक्षा आंदोलन' शुरू करने का एलान किया है। दादर में जुटेगें रामभक्त।
Shiv Sena chief Uddhav Thackeray announced a nationwide 'Ram Raksha Andolan' from Sunday against alleged donation theft at Ayodhya temple. Shinde faction hits back.
उद्धव ठाकरे (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Uddhav Thackeray Shiv Sena Ram Raksha Andolan: अपनों की दगाबाजी से आहत शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे हर जख्म के बाद बीजेपी और डीसीएम एकनाथ शिंदे पर नए जोश के साथ हमला बोल रहे हैं। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर की दानपेटी से चोरी के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया। उद्धव ने रविवार से 'राम रक्षा आंदोलन' शुरू करने की घोषणा की। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से होगी और आगे चलकर वे अयोध्या भी जाएंगे। शुक्रवार को उद्धव ने एक बार फिर से हिंदुत्व के मुद्दे पर लौटने के संकेत दिए।

इस दौरान बीजेपी और डीसीएम शिंदे को जम कर कोसा। ठाकरे ने कहा कि मंदिर के पैसों की चोरी का इस्तेमाल पार्टियां तोड़ने में किया जा रहा है। इसके खिलाफ रविवार शाम चार बजे दादर। के हनुमान मंदिर में सभी राम भक्त और हिंदू इकट्ठा हों। वहां हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया जाएगा। उन्होंने उत्तर भारतीय समुदाय से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

शिवसैनिकों ने दिया था बलिदान

उद्धव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन में शिवसैनिकों ने बलिदान दिया था लेकिन आज बीजेपी उसी मंदिर के चंदे की चोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी के केवल 2 सांसद थे तब उसने हिंदुत्व का मुद्दा उठाया लेकिन आज वह सत्ता में है और राम मंदिर के पैसे को चुनाव में इस्तेमाल कर रही है। ठाकरे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए कहा, 'अब हिंदू मार नहीं खाएगा, अब हिंदू माफ नहीं करेगा।'

  • उद्धव रविवार से देशव्यापी राम रक्षा आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।
  • दादर हनुमान मंदिर में रविवार शाम 4 बजे जुटान होगा
  • उद्धव ने देशभर के हिंदुओं से आंदोलन में सहभागी होने की अपील की है।

शिंदे सेना ने किया पलटवार

उद्धव ठाकरे के आरोपों पर शिंदे सेना के नेता संजय शिरसाट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए पैसे के इस्तेमाल की बात बचकानी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com