अयोध्या लूटी… अब मथुरा-काशी लूटेंगे, जोरदार बारिश में बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे
Mumbai Uddhav Thackeray Ram Temple: राम मंदिर के कथित दान विवाद को लेकर उद्धव ठाकरे ने BJP पर तीखा हमला। जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राम का रास्ता छोड़ने से ही उनकी पार्टी की अधोगति हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
मुंबई, उद्धव ठाकरे, राम मंदिर, दान विवाद (सोर्स - सोशल मीडिया)
Mumbai Uddhav Thackeray Ram Temple Donation Row: मुंबई अयोध्या के राम मंदिर में हुए कथित दान चोरी के मामले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे जोरदार बारिश में बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने बीजेपी को चेताया कि हमारी ‘मशाल’ हिंदुओं को लूटने वालों की लंका जला देगी। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन पर तंज कसा है कि जब मुश्किलों में घिरे तो राम की याद आई है। आपने राम का रास्ता छोड़ दिया, इसीलिए आपकी पार्टी की अधोगति हुई है।
राम मंदिर दान चोरी पर उद्धव ठाकरे का सरकार पर हमला
राम मंदिर में हुए दान चोरी के मामले को लेकर रविवार को ठाकरे सेना ने दादर पश्चिम के कबूतरखाना स्थित हनुमान मंदिर के पास आंदोलन किया। बारिश में भीगते हुए उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने देश के सभी हिंदुओं को जगाया था और बिखरे हुए हिंदुओं को एक किया था। हम पक्के, कट्टर और देशभक्त हिंदू हैं। हम हिंदू भोले-भाले हैं, लेकिन बेवकूफ नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बड़ा हादसा; मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसने की आशंका
तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की आशंका; मुंबई में आज नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, बीएमसी ने जारी किए निर्देश
नागपुर में भारी बारिश के बाद मानसून पड़ा धीमा; केवल बौछारें गिरने से तापमान गिरा, उमस से लोग अब भी परेशान
भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
यदि कोई हमारे हिंदुत्व का फायदा उठाकर मंदिरों को लूट रहा है, तो उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में सत्ता संभालते समय श्री राम के नारे दिए गए थे। मुझे नहीं लगता कि शिवसैनिकों ने राम मंदिर के लिए जितना काम किया, उतना किसी और पार्टी ने किया है।
हिंदुओं को लूट रही सरकार: उद्धव ठाकरे
- उद्धव ठाकरे ने कहा कि 12 साल हो गए, आज वो प्रधानमंत्री बन गए जिसके लिए हमने मेहनत की, लेकिन उन्होंने शिवसेना को खत्म करने की कोशिश की। हिंदुत्व का फायदा उठाने वालों से बिना डरे सवाल सिर्फ शिवसेना ही पूछ सकती है।
- अयोध्या तो झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है। अगर ये अयोध्या की झाकी है, तो काशी और मथुरा को कितना लूटा जाएगा? हमें लगा था कि भगवा सरकार आ गई है। अटल जी ने कहा था कि हिंदुओं पर अब खतरा नहीं होगा, लेकिन ऐसी सरकार बनी है जो हिंदुओं को ही लूट रही है।
यह भी पढ़ें:-मुंबई में बड़ा हादसा; मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसने की आशंका
बर्बाद हुए तो राम याद आए
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा है कि उद्धव ठाकरे ने भगवान श्री राम का रास्ता छोड़ दिया, इसीलिए उनकी पार्टी की हालत खराब हो गई है। मुझे खुशी है कि उद्धव ठाकरे को भगवान राम याद आए। वह राम को भूल गए थे। इसीलिए वह इस हालत में आ गए है। अगर वह भगवान राम के रास्ते पर चलते है, तो यह उनके अपने भले के लिए होगा।
