Mumbai: भाऊ बीज पर साथ आए उद्धव-राज ठाकरे, रिश्तों में बढ़ी गर्मजोशी
Maharashtra: भाऊ बीज पर उद्धव और राज ठाकरे ने बहन जयवंती के साथ त्योहार मनाया। चार महीने में दोनों की यह दसवीं मुलाकात रही। BMC Election से पहले ठाकरे परिवार की बढ़ती नजदीकियों ने हलचल मचा दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के रिश्ते लगातार परवान चढ़ रहे हैं। गुरुवार को भाऊ बीज त्यौहार के मौके पर इनके रिश्ते और भी मजबूत हुए।
गुरुवार को दोनों भाइयों ने अपनी बहन जयवंती ठाकरे देशपांडे के साथ भाऊ बीज का त्यौहार मनाया। जयवंती ने उद्धव व राज में माथे पर पारंपरिक रूप से तिलक लगा कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इसके बाद पूरे परिवार ने एक साथ भोजन किया। इससे पहले बुधवार को उद्धव, राज ठाकरे की माँ मधुवंती ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए शिवतीर्थ गए थे।
पिछले 4 महीने में 10 वीं मुलाकात
पिछले चार महीनों में राज और उद्धव ठाकरे के बीच यह दसवीं मुलाकात है। कुछ दिन पहले ही मनसे के दीपोत्सव के मौके पर दोनों परिवार एक साथ नजर आए थे। बीएमसी चुनाव से पहले दोनों भाइयों के बीच बढ़ती नजदीकी से यह साफ है कि उद्धव व राज मिल कर निकाय चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अभी इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। निकाय चुनाव में ठाकरे परिवार के एक साथ लड़ने की खबर से महायुति खेमे में भी काफी हलचल है। वहीं महाविकास आघाडी में राज की एंट्री को लेकर कांग्रेस में मतभेद है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन टाइगर को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रताप जाधव को बड़ा दावा! बताया कब होगा पूरा, उद्धव गुट में मचा हड़कंप
‘ऑपरेशन टाइगर की बात करने वालों का अमित शाह ने 100 बार किया ऑपरेशन’, संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला
राम मंदिर दान विवाद के बीच उद्धव ठाकरे जल्द जा सकते हैं अयोध्या, संजय राऊत का बड़ा बयान
‘मुझसे जन्मदिन पर कोई मिलने न आए’, राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश; जानें ऐसा क्यों कहा?
ये भी पढे़ं:- BMC Elections: महाविकास आघाड़ी में दरार, सहयोगी दलों के अलग-अलग सुर
आदित्य ठाकरे व तेजस ठाकरे भी शिवतीर्थ पहुंचे
उद्धव के दोनों पुत्र आदित्य व तेजस ठाकरे भी शिवतीर्थ पहुंचे, जहां राज ठाकरे की पुत्री उर्वशी दोनों भाइयों के माथे पर तिलक लगा कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इस मौके पर राज के पुत्र अमित ठाकरे ने आदित्य व तेजस का गर्मजोशी से स्वागत किया, ठाकरे परिवार का जनरेशन नेक्स्ट भी अपने परिवार के बीच बढ़ती बोंडिग को लेकर काफी उत्साहित है।
