Mumbai-Delhi Highway: ट्रक को ‘नागिन’ की तरह नचाना पड़ा भारी, पुलिस ने कान पकड़वाकर मंगवाई माफी
Mumbai Delhi Highway Truck Stunt: मुंबई-दिल्ली हाईवे पर ट्रकों से खतरनाक स्टंट करने वाले ड्राइवरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी।
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai Delhi Highway Truck Stunt (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Truck Stunt Driver Apology: मुंबई-दिल्ली हाईवे पर भारी-भरकम ट्रकों को ‘नागिन’ की तरह लहराकर खतरनाक स्टंट करने वाले ड्राइवरों का टशन उस समय हवा हो गया, जब वे पुलिस के हत्थे चढ़े। सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद, हाईवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रकों को जब्त कर लिया और ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद आरोपियों की हेकड़ी निकल गई और उन्हें बीच सड़क पर कान पकड़कर अपनी जानलेवा हरकत के लिए माफी मांगनी पड़ी।
यह मामला सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में दूसरों की जान जोखिम में डालने की बढ़ती प्रवृत्ति की ओर इशारा करता है।
People were already fed up with Thar drivers… and now look at these truck drivers on the Mumbai–Delhi Expressway.
Driving such a massive vehicle and performing stunts on a public highway this isn’t bravery, it’s pure stupidity. One small mistake and dozens of innocent lives… pic.twitter.com/4nXma1ZNaV — The Nalanda Index (@Nalanda_index) February 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न
आदित्य ठाकरे पर बेबुनियाद आरोप से भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, अरविंद सावंत ने संसद में किया पलटवार
महिला आरक्षण पर उद्धव ठाकरे का ‘मास्टरस्ट्रोक’: ‘2023 में ही पारित हो गया विधेयक, तो लागू करने में देरी क्यों?
“ऑस्ट्रेलिया मत आओ…” कहकर शुरू किया वीडियो, फिर बताई ₹40 हजार रोज कमाने की कहानी
रील के चक्कर में रीयल खतरा: क्या था पूरा मामला?
पिछले कुछ दिनों से मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में ट्रक ड्राइवर अपने भारी वाहनों को बेहद तेज रफ्तार में टेढ़ा-मेढ़ा (Zig-zag) चला रहे थे। ट्रकों के इस तरह ‘नागिन डांस’ करने के कारण पीछे आ रही कारों और बसों के पलटने का खतरा पैदा हो गया था। बताया जा रहा है कि यह सब केवल इंस्टाग्राम रील और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स ने पुलिस प्रशासन से इन ‘सड़क के गुंडों’ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
ये भी पढ़ें- Sushil Raheja Case: वंचित के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ‘अवैध’, कोर्ट ने मुंबई पुलिस को जमकर लगाई लताड़
पुलिस का ‘ऑन द स्पॉट’ सबक और माफीनामा
पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रकों के नंबरों को ट्रैक किया और आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने न केवल उनका चालान काटा और वाहन जब्त किए, बल्कि उन्हें उसी हाईवे पर ले जाकर सबक सिखाया जहाँ वे स्टंट कर रहे थे। ड्राइवरों को अपनी गलती का अहसास कराते हुए कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी। पुलिस ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया ताकि अन्य स्टंटबाजों को कड़ा संदेश दिया जा सके कि हाईवे मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि एक सार्वजनिक जिम्मेदारी है।
लाइसेंस रद्द और कानूनी शिकंजा
पकड़े गए ड्राइवरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत लापरवाही से वाहन चलाने और दूसरों की जान खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरटीओ (RTO) को पत्र लिखकर इन दोनों ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस को स्थायी रूप से रद्द करने की सिफारिश की है। हाईवे पुलिस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि “नागिन की तरह ट्रक नचाने” जैसी हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे मामलों में वाहन मालिक के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
