-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Traffic On Dadar Tilak Bridge Collapses After Elphinstone Bridge Is Closed
Elphinstone Bridge बंद, दादर ब्रिज पर बोझ और अब सायन पुल का काम भी अटका
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai में कई पूलों का काम अटका हुआ है। साथ ही प्रशासन की ओर से दी गई डेडलाइन को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। एलफिंस्टन ब्रिज को बंद होने के कारण मुंबई का Traffic System पूरी तरह से चरमरा गया है।

एल्फिंस्टन पुल (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: शहर में कई पूलों का काम अधर में लटका हुआ है। प्रशासन की तरफ से सिर्फ डेडलाइन को आगे बढ़ाए जाने का कार्य किया जा रहा है।
प्रभादेवी स्थित एल्फिन्स्टन ब्रिज के बंद होने के बाद दादर तिलक ब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई, लेकिन प्रशासन को इस बात से कोई फर्क नही पड़ा। ऐसे ही अधूरे पूलों में से एक सायन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) जो पिछले वर्ष अगस्त में बंद कर दिया गया था, लेकिन अभी भी इस पुल की कुछ खास प्रोग्रेस नहीं हुई है।
दरअसल, मनपा व मध्य रेलवे सायन में पूर्वी एक्सप्रेस हाइवे और लाल बहादुर शास्त्री मार्ग के बीच में एक नया पूर्व-पश्चिम रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण करने का काम कर रही है। इस ब्रिज का काम अधर में लटका हुआ है। क्योंकि मनपा व मध्य रेलवे के बीच तालमेल की कमी सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
नरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में 5,000 नए पदों को मंजूरी, 1,400 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी
मध्य रेलवे ने बताया कि ब्रिज के विकास के लिए आड़े आ रहे शौचालय को तोड़ा गया है। वहां अनधिकृत तरीके से रह रहे एक व्यक्ति को हटाया गया है, लेकिन मनपा ब्रिज बनाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं करा पाई है। इस वजह से ब्रिज के कार्य में देरी हो रही है। वहीं मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे को उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले ब्रिज के हिस्से को तोड़कर बनाने की समय सीमा पहले 31 अगस्त रखी गई थी। यह काम अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर तक ही पूरा होने की गुंजाईश है।
पुल की खासियत
61 मीटर लंबा नया चार लेन वाला पुल पुराने 40 मीटर लंबे दो लेन वाले पुल से बड़ा होगा। मनपा का कहना है कि यह बढ़ती वाहन संख्या को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। पुल में एक अलग फुटपाथ भी होगा, जिससे पैदल यात्री सीधे सायन रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। पिछले साल अगस्त में पुल को तोड़ने का काम शुरू करने के लिए बंद किया गया था। पुराने ढांचे को पूरी तरह गिराने के बाद नए पुल का निर्माण शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे की देरी की वजह से अब ब्रिज की डेडलाइन आगे बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में लौटता मानसून लाएगा भारी बारिश, IMD ने तेज हवाओं के साथ जारी किया अलर्ट
जनता को भुगतना पड़ रहा खामियाजा
उनका कहना है कि मानसून के बाद की कार्य को शुरू किया जाएगा। बता दें कि ब्रिज की डेडलाइन जून 2026 रखी गई है, लेकिन मनपा अधिकारी ने संकेत दिया कि रेलवे की देरी की वजह से डेडलाइन आगे बढ़ने की संभावना है, वहीं रेलवे मनपा को दोष दे रही है। रेलवे और मनपा के बीच – तालमेल की कमी होने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
Traffic on dadar tilak bridge collapses after elphinstone bridge is closed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













