PM Awas Yojana के घर होंगे सस्ते, महाराष्ट्र सरकार ने बदला बड़ा फैसला
Maharashtra Government ने रेडी रेकनर दरों से पीएम आवास योजना के घरों की कीमत तय करने का निर्णय रद्द कर दिया है। जिसके चलते अब गरीबों के लिए घरों की कीमत और भी ज्यादा सस्ती होने की उम्मीद की जा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Oct 24, 2025 | 08:25 AM
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया
Mumbai News In Hindi: राज्य सरकार ने अपने उस्न फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें रेडी रेकनर की दरों के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों की कीमतें तय करने का निर्णय लिया गया था। इससे उम्मीद जताई है कि पीएम आवास योजना के तहत घरों की कीमतें सस्ती होंगी।
मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पुणे जैसे शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों की कीमतें आमा लोगों की पहुंच से बाहर हो रही थीं। इसे ध्यान में रखते हुए फैसले को रद्द किया गया है। पीएम आवास योजना साल 2015 में शुरू की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य साल 2022 तक सभी को घर उपलब्ध कराना था। अब योजना की समय सीमा दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें :- Pune News: धंगेकर का मोहोल पर हमला, इस्तीफे की मांग से महायुति में गरमाहट
सम्बंधित ख़बरें
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
परतवाडा मामले में तीसरी पीडिता आई सामने, एसआईटी को दिया बयान
अमरावती में पारा 46.8 डिग्री, भीषण गर्मी का कहर, पारा 46.8 पर पहुंचा, हीट वेव अलर्ट
पीएम आवास योजना के घरों की कीमतें होंगी सस्ती !
- आवास विभाग के अधिकारियों के अनुसार लक्ष्य को पूरा करने के लिए योजना की समय सीमा और बढ़ाए जाने की संभावना है। ज्यादा से ज्यादा घर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने भी योजना के तहत अधिक किफायती घर बनाने के लिए रियायते दी हैं।
- आवासीय परियोजनाओं के लिए स्वीकृत मूल कारपेट एरिया का 1.9% सब्सिडी वाले कारपेट एरिया के रूप में प्रदान किया जाएगा।
- शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घरों की कीमतें लोगों की पहुंच से बाहर हो रही थी। शिकायतें मिलने के बाद आवास विभाग ने इसकी जांच की। इसमें सच्चाई पाए जाने के बाद सरकारी फैसले को रद्द करने का निर्णय लिया गया। जोर दिया गया है कि पीएम आवास योजना के तहत घरों की कीमतें बिक्री के लिए उपलब्ध घरों की कीमतों से कम होनी चाहिए।
- पीएम आवास योजना के अंतर्गत देश भर के शहरों में 1 करोड़ 19 लाख आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 13 लाख घर के कार्य प्रगति पर है और 94 लाख घर पूरे हो चुके है, महाराष्ट्र में 2278 योजनाओं के 12 लाख 69 हजार 267 घर स्वीकृत किए गए है। इनमें से 11 लाख 62 हजार 131 घर्ती का काम चल रहा है और 10 लाख 15 हजार 66 घरों का कार्य पूरा हो चुका है।
The decision to determine house prices based on ready reckoner rates has been cancelled for awas yojana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 24, 2025 | 08:25 AM
