Thane Palghar MLC Seat पर भाजपा-शिवसेना में खींचतान, महायुति में बढ़ा सस्पेंस
Thane Palghar MLC Seat को लेकर महायुति में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। BJP ने बेहतर स्ट्राइक रेट का हवाला देते हुए सीट पर दावा ठोका है, जबकि शिवसेना रविंद्र फाटक को दोबारा मैदान में उतारना चाहती।
- Written By: अपूर्वा नायक
रविंद्र फाटक (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Palghar MLC Seat BJP Shiv Sena Dispute: विधानसभा एवं महानगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा का स्ट्राइक रेट सहयोगी दलों से अच्छा रहा है। जिसकी वजह से ठाणे-पालघर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र की विधानपरिषद सीट को लेकर महायुति में पेंच फंस सकता है।
ठाणे एवं पालघर जिले में नंबर वन पार्टी भाजपा ने इस सीट पर दावा किया है जबकि इसके पहले शिवसेना के रविंद्र फाटक इस सीट से निर्वाचित हुए थे। राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एकबार फिर रविंद्र फाटक को ही मैदान में उतारना चाहते हैं।
महायुति में राजनीतिक गतिविधियां हुई तेज
इसके लिए फाटक ने तैयारी भी शुरू कर दी है। विधान परिषद के ठाणे-पालघर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की घोषणा होते ही महायुति में राजनीतिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। मनपा चुनाव के बाद भाजपा के पास सबसे अधिक वोट हैं, इसलिए स्थानीय भाजपा नेताओं ने पार्टी के लिए यह सीट हासिल करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘RSS पर उंगली उठाई तो तोड़ देंगे हाथ’, दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़की BJP; सांसद ने दी खुली चेतावनी
काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर
ठाणे में मूसलाधार बारिश बनी आफत, 24वीं मंजिल से गिरा सीमेंट ब्लॉक, ट्रक पलटा, हुए कई हादसे, ट्रैफिक भी ठप
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- मध्यप्रदेश में इसी महीने लागू होगी समान नागरिक संहिता
स्थानीय निकाय चुनाव क्षेत्र में भाजपा सबसे मजबूत
ठाणे लोकसभा व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सीट के चुनाव में भाजपा की ताकत के बावजूद, पार्टी पीछे हट गई थी। अब स्थानीय निकाय चुनाव क्षेत्र में भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में है। इसलिए, हमारा मानना है कि यह सीट बीजेपी को मिलनी चाहिए, इस बारे में पार्टी नेताओं से ऑफिशियल मांग करेंगे,
संजय केलकर विधायक, भाजपा
ये भी पढ़ें :- मुंबई के बांद्रा में रेलवे कार्रवाई के दौरान हिंसा, पुलिस पर हमला और कई जवान घायल
महायुति नेतृत्व के सामने चुनौती
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ठाणे और पालघर क्षेत्र में भाजपा की बढ़ती ताकत ने सीट बंटवारे को जटिल बना दिया है। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महायुति के अन्य वरिष्ठ नेताओं के बीच इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।
