Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘RSS पर उंगली उठाई तो तोड़ देंगे हाथ’, दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़की BJP; सांसद ने दी खुली चेतावनी

Digvijaya Singh RSS Row: राम मंदिर और RSS पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान के बाद BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कड़ी चेतावनी दी है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 06, 2026 | 07:02 PM

दिग्विजय सिंह और ज्ञानेश्वर पाटिल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

BJP MP Warning Digvijaya Singh: अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बाद राम मूर्ति और मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस नेता के बयान को लेकर ​मध्य प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान के बाद भाजपा नेता लगातार उन पर हमले कर रहे हैं।

बता दें, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह RSS को लेकर भी सवाल उठाते रहें हैं। उनके बयान के बाद एक भाजपा सांसद ने उन्हें चेतावनी दे डाली है। BJP नेता ने कहा कि चेतावनी दी कि अगर RSS पर कोई उंगली उठाएगा तो उसके उंगली तोड़ देंगे।

वे हमेशा हिन्दू समाज पर ऊंगली उठाते हैं: BJP

खंडवा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए पाटिल ने कहा कि यही सब कहकर उन्होंने अपने और कांग्रेस पार्टी का सत्यानाश किया है। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए BJP सांसद ने कहा कि ये हमेशा भगवान राम को काल्पनिक कहते थे, रामसेतु को काल्पनिक कहते थे। इसीलिए भगवान राम ने दिग्विजय और उनकी पार्टी की ऐसी स्थिति कर रखी है, क्योंकि उनका मन काला है। वे हमेशा हिन्दू समाज पर ऊंगली उठाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर

Ram Mandir Trust New Secretary: चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की छुट्टी! बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- मध्यप्रदेश में इसी महीने लागू होगी समान नागरिक संहिता

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से महंत नृत्य गोपाल दास ने बनाई दूरी, बोले- मुझे PM मोदी और CM योगी पर पूरा भरोसा

विरोधियों को दी खुली चेतावनी

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा RSS पर दिए गए बयान पर ज्ञानेश्वर पाटिल ने पलटवार किया। पाटिल ने कहा कि RSS पवित्र संगठन है। इस पर किसी को उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है। पाटिल ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर कहा कि जो लोग मंदिर में चढ़ावा चोरी और गलत आरोप लगा रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। BJP सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग संघ पर उंगली उठाएंगे, उनका हाथ तोड़ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी

क्या है पूरा मामला?

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया और भगवान राम की मूर्ति को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि बिना कलश स्थापना किए कहां प्राण प्रतिष्ठा हुई है। साथ ही राम की मूर्ति पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम की मूर्ति काली नहीं बनती है। यह हमेशा सफेद मार्बल की होती है। आगे उन्होंने आरोप लगाया था कि यह जो अपराध किया गया था आज उसी वजह से दंड मिल रहा है।

Bjp mp gyaneshwar patil warning digvijaya singh rss ram mandir row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 07:02 PM

Topics:  

  • BJP
  • Digvijaya Singh
  • Ram Mandir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.