Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पनवेल का तहसीलदार निलंबित, जमीन के मामले में किया था नियमों का उल्लंघन

Mumbai News: पनवेल तहसीलदार विजय पाटिल को जमीन नियमों का उल्लंघन कर गैरकानूनी अनुमति देने पर निलंबित किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 08, 2025 | 12:03 PM

पनवेल का तहसीलदार निलंबित (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Panvel Tahsildar suspended: पनवेल के तहसीलदार विजय पाटिल को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने जमीन सौदे में नियमों की अनदेखी करते हुए गैरकानूनी तरीके से अनुमति दी थी। यह मामला 2007 का है जब मेसर्स मैराथन पनवेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने पनवेल तहसील के वारदोली, पोयंजे, भिंगरवाड़ी, भिंगर, पाली बुद्रुक और भेरले गांवों में औद्योगिक उपयोग के लिए जमीनें खरीदी थीं।

नियमों के अनुसार इन जमीनों पर धारा 63(1A) के तहत आवश्यक प्रक्रिया का पालन करना जरूरी था। लेकिन तहसीलदार विजय पाटिल ने नियमों की अनदेखी करते हुए इन जमीनों को गैर-कृषि (NA) उपयोग का अधिकार पत्र जारी कर दिया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि पाटिल का यह कदम महाराष्ट्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1979 के नियम 3 का उल्लंघन है। निलंबन के दौरान वे जिला कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। साथ ही उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता तो मिलेगा लेकिन किसी भी निजी नौकरी या व्यवसाय से जुड़ने पर यह सुविधा रोक दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें- पनवेल-बोरीवली- वसई लोकल कॉरिडोर को कैबिनेट ने हरी झंडी दी, जल्द शुरू होगा काम

इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि जांच में विजय पाटिल दोषी साबित होते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि जमीन सौदों में पारदर्शिता और सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम बेहद सख्ती से उठाया गया है।

स्थानीय स्तर पर इस घटना ने हलचल मचा दी है। पनवेल क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर पहले भी विवाद उठते रहे हैं और इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार व नियम उल्लंघन पर रोक लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में इस पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पाटिल के भविष्य पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। हालांकि निलंबन से यह संकेत मिल चुका है कि सरकार इस मामले में ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

Tehsildar of panvel suspended for violating rules in land case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 12:03 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

गीतांजली एक्सप्रेस से भाग रहा था हत्या का आरोपी, RPF ने दबोचा, जानें कैसे खुला राज

2

पनवेल-बोरीवली- वसई लोकल कॉरिडोर को कैबिनेट ने हरी झंडी दी, जल्द शुरू होगा काम

3

नवी मुंबई भाजपा नेताओं में हड़कंप, प्रभाग संरचना पर विरोध, बदलाव की मांग जारी

4

विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, गिरगांव चौपाटी पर CM फडणवीस और DCM शिंदे ने किया बप्पा का विसर्जन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.