Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Surat Railway Station का शुरू हुआ पुनर्विकास कार्य, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

Surat Railway Station Redevelopment कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें जून मध्य तक उधना स्टेशन से संचालित होंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 11, 2026 | 09:16 PM

सूरत स्टेशन का रिडेवलपमेंट (सोर्सः AI)

Follow Us
Follow Us:

Surat Railway Station Redevelopment Affects Western Railway Trains: सूरत रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को गति देने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2, 3 और 4 के बीच थ्रू रूफ लॉन्चिंग का महत्वपूर्ण कार्य शुरू किया गया है। इस निर्माण गतिविधि के कारण पश्चिम रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव करने का निर्णय लिया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को संभावित असुविधा से बचाने के लिए पहले ही इसकी जानकारी जारी कर दी है और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच करने की सलाह दी है।

सूरत स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के स्टोपेज हुआ चेंज

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, सूरत स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण कुछ ट्रेनें निर्धारित स्टेशन तक न जाकर उधना स्टेशन तक ही संचालित की जाएंगी। ट्रेन संख्या 12935 बांद्रा टर्मिनस–सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 17 जून 2026 तक यात्रा प्रारंभ करेगी, उसे उधना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसके चलते उधना और सूरत के बीच का मार्ग इस ट्रेन के लिए आंशिक रूप से निरस्त रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Western Railway: BMC और रेलवे के बीच 483 करोड़ का विवाद, 15 साल से पानी के कनेक्शन को तरस रहे 25 हजार यात्री

महाराष्ट्र बनेगा देश का पहला रेल फाटक मुक्त राज्य, CM फडणवीस ने MahaRail की बैठक में 65 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

सागर को बड़ी रेल सौगात: अब नागपुर होते हुए हैदराबाद तक चलेगी सीधी ट्रेन, दक्षिण भारत से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

वंदे भारत के बाद एक और कनेक्टिविटी, नागपुर-हैदराबाद यात्रियों को बड़ी सौगात; जल्द मिलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 20925 सूरत–अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 14 जून 2026 तक यात्रा प्रारंभ करेगी, उधना स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसके कारण सूरत और उधना के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ेः- मुंबई में यात्री और माल परिवहन से Central Railway ने कमाए 2,844 करोड़, अप्रैल-मई में हुई रिकॉर्ड आय

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से ये अपील की है

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 20926 अमरावती–सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 15 जून 2026 तक यात्रा प्रारंभ करेगी, उधना स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। परिणामस्वरूप उधना और सूरत के बीच इस ट्रेन का संचालन आंशिक रूप से बंद रहेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सूरत स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए यह कार्य आवश्यक है। पुनर्विकास परियोजना पूरी होने के बाद यात्रियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, आधुनिक स्टेशन परिसर और अधिक सुगम यात्रा अनुभव मिलेगा।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें तथा रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार ही यात्रा करें।

Surat railway station redevelopment affects western railway trains

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 09:16 PM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Indian Railways
  • Surat
  • Western Railways

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.