Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Western Railway: BMC और रेलवे के बीच 483 करोड़ का विवाद, 15 साल से पानी के कनेक्शन को तरस रहे 25 हजार यात्री

Western Railway Water Crisis: बीएमसी और पश्चिम रेलवे के बीच 483 करोड़ के बकाए व पेनल्टी विवाद के कारण दादर मिडटाउन टर्मिनस को 15 साल से पानी का कनेक्शन नहीं मिला है। यात्री टैंकरों पर निर्भर हैं।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 10, 2026 | 12:53 PM

पश्चिम रेलवे, बीएमसी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Western Railway Dadar Terminus Water Crisis: मुंबई में बीएमसी और पश्चिम रेलवे के बीच 145 करोड़ रुपए की पेनल्टी और 338 करोड़ रुपए के वे-लीव शुल्क को लेकर जारी लड़ाई में आम मुंबईकरों पिस रहे हैं। इसी रस्साकशी के चलते दादर मिडटाउन टर्मिनस को पिछले 15 वर्षों से वॉटर कनेक्शन नहीं मिल पाया है और उसकी पूरी पानी की जरूरत टैंकरों से पूरी की जा रही है। इसका प्रभाव रोजाना 20 से 25 हजार यात्रियों के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों और कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों पर भी पड़ रहा है, जिन्हें पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

सूत्रों के अनुसार, दादर मिडटाउन टर्मिनस को प्रतिदिन लगभग 4.85 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है, जिसकी पूरी आपूर्ति फिलहाल टैंकरों से की जा रही है। प्रतिदिन आठ लंबी दूरी की ट्रेनों और 20 से 25 हजार यात्रियों की आवाजाही वाले इस टर्मिनस को अब तक स्थायी जल कनेक्शन नहीं मिल सका है। बताया गया है कि विवाद की जड़ 15-16 वर्ष पुराना जल बिल और उस पर लगाई गई 145 करोड़ रुपए की पेनल्टी है।

बताया गया है कि मूल बकाया 245 करोड़ रुपए का भुगतान वर्षों पहले किया जा चुका है, जबकि पिछले 10-12 वर्षों से जल बिल नियमित रूप से चुकाए जा रहे हैं। वर्ष 2024 और 2025 में डीआरएम द्वारा बीएमसी आयुक्त को लिखे गए पत्रों में भी मूल बकाया के भुगतान और केवल दंडात्मक राशि को लेकर विवाद जारी रहने का उल्लेख किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

बैल की जगह खेत में पत्नी को हांकते किसान को देख पसीजा सीएम का दिल, फडणवीस ने की तत्काल मदद

चंद्रपुर: मई में अवैध रेत, शराब और ड्रग्स पर कार्रवाई, 5 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त

Mumbai BMC स्कूलों में छात्रों को देरी से मिलेंगे जूते-मोजे, टेंडर प्रक्रिया में उलझा प्रशासन; बढ़ा रोष

Akola GMC में व्हीलचेयर-स्ट्रेचर संकट पर बवाल, मरीज को पीठ पर ढोने की घटना से गरमाई राजनीति

ये भी पढ़े:- Mumbai BMC स्कूलों में छात्रों को देरी से मिलेंगे जूते-मोजे, टेंडर प्रक्रिया में उलझा प्रशासन; बढ़ा रोष

338 करोड़ रुपए बकाया

सूत्रों के अनुसार बीएमसी पर पश्चिम रेलवे के 338 करोड़ रुपए के वे-लीव चार्जेज बकाया है। ये शुल्क रेलवे भूमि और पटरियों से गुजरने वाले रोड ओवर ब्रिज, बिजली लाइनों व अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए देय होते है। मुंबई रेलवे का तर्क है कि 145 करोड़ रुपए की पेनल्टी की मांग के साथ बीएमसी को उसके बकाया वे लीव शुल्क का भी भुगतान करना चाहिए। रेलवे को बीएमसी ने पिछले 15 वर्षों में कोई नया जल कनेक्शन नहीं दिया।

पश्चिम रेलवे का बीएमसी के साथ इस गंभीर विषय को सुलझाने के लिए लगातार फॉलोअप जारी है। यदि इसमें सफलता मिलती है, तो इससे न केवल रेलवे कर्मियों, बल्कि आम यात्री राहत महसूस करेंगे।
– विनीत अभिषेक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पश्चिम रेलवे

Dadar terminus water connection delayed bmc western railway dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2026 | 12:53 PM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Water Crisis
  • Western Railways

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.