बेस्ट बस (सोर्स: सोशल मीडिया)
BEST Bus Service: मुंबई की नई लाइफलाइन कहे जाने वाले ‘धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज तटीय मार्ग’ (Coastal Road) पर सफर करना अब यात्रियों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। दक्षिण मुंबई को पश्चिमी उपनगरों से जोड़ने वाले इस रूट पर BEST बसों की भारी कमी के कारण यात्रियों को बस स्टॉप पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आम जनता और नियमित यात्रियों ने अब प्रशासन से मांग की है कि इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए और दैनिक फेरों (Trips) को 50 से बढ़ाकर 100 किया जाए।
वर्तमान में कोस्टल रोड पर चलने वाली रूट नंबर A-84 जैसी बसें यात्रियों के लिए प्रमुख साधन हैं, लेकिन इनकी फ्रीक्वेंसी बहुत कम है। यात्रियों का कहना है कि एक बस छूट जाने के बाद दूसरी बस के लिए 45 मिनट से एक घंटे तक का इंतजार करना पड़ता है। पीक ऑवर्स के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों और छात्रों को भारी असुविधा हो रही है।
कोस्टल रोड के जरिए सफर करने वाले यात्रियों का तर्क है कि जब सरकार ने इतना आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है, तो परिवहन सेवा भी उतनी ही तेज होनी चाहिए। यात्रियों ने मांग की है कि बसों के दैनिक फेरों को तुरंत दोगुना किया जाए। हर 15 से 20 मिनट के अंतराल पर बस सेवा उपलब्ध हो। रूट पर अधिक इलेक्ट्रिक और एसी बसें उतारी जाएं।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल
BEST के अधिकारियों के अनुसार, बेड़े में नई बसों के शामिल होने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का कहना है कि मांग के आधार पर धीरे-धीरे बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि कोस्टल रोड के पूरी तरह खुलने के बाद भीड़ काफी बढ़ गई है और मौजूदा इंतजाम नाकाफी हैं। दक्षिण मुंबई के कोलाबा और म्यूजियम से ओशिवारा तक जाने वाले इस मार्ग पर कनेक्टिविटी सुधारने के लिए अतिरिक्त बसों का होना अनिवार्य हो गया है।