Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वसई में गटर पर बना स्लैब ढहा, बेंच और बगीचा नाले में समाए, बड़ा हादसा टला

Mumbai News: वसई के कृष्णा टाउनशिप में नाले पर बना स्लैब बारिश में ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई नहीं था। शहर में स्लैब गिरने की यह दूसरी घटना है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 08, 2025 | 09:44 AM

वसई में गटर पर बना स्लैब ढहा (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Slab built on gutter collapsed in Vasai: वसई-विरार शहर में जर्जर इमारतों और टूटे-फूटे ढांचों की समस्या लगातार गहराती जा रही है। शुक्रवार शाम वसई पश्चिम के कृष्णा टाउनशिप इलाके में एक नाले पर बना स्लैब अचानक ढह गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन घटना ने एक बार फिर से शहर में खतरनाक स्लैब और ढांचों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नाले पर बनाया गया था छोटा बगीचा

कृष्णा टाउनशिप में नगर निगम का नाला गुजरता था जिससे नागरिकों को दुर्गंध और मच्छरों की समस्या होती थी। इसी को देखते हुए कुछ साल पहले मनपा ने नाले पर स्लैब डलवाया था। इस स्लैब पर बच्चों के बैठने के लिए बेंच और खिलौने रखे गए थे तथा एक छोटा सा बगीचा भी तैयार किया गया था। इलाके के लोग यहां रोजाना बैठकर समय बिताते थे।

इसे भी पढ़ें- वसई-विरार डूबा पानी में, रेलवे के 104 पॉइंट फेल, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

बारिश में टूटा स्लैब

पिछले दो दिनों से शहर में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार शाम अचानक इस स्लैब का बीच का हिस्सा ढह गया और उस पर रखे बेंच व खिलौने सीधे नाले में गिर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

जंग लगे सरियों से कमजोर हुआ ढांचा

स्थानीय लोगों के मुताबिक स्लैब के नीचे लगे लोहे के सरिए लंबे समय से जंग खा चुके थे और यह स्लैब काफी कमजोर हो चुका था। बारिश के दबाव और लगातार इस्तेमाल के चलते आखिरकार स्लैब टूट गया। नगर निगम की लापरवाही पर नागरिकों ने नाराजगी जताई और तुरंत सुरक्षा उपाय करने की मांग की।

लगातार हो रही हैं घटनाएं

यह शहर में स्लैब गिरने की पहली घटना नहीं है। बीते एक महीने में यह दूसरी बार है जब वसई में नाले पर बना स्लैब गिरा है। इससे पहले तहसील कार्यालय के पास भी एक स्लैब गिरने की घटना हो चुकी है। इसके अलावा, शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे के स्लैब टूटी-फूटी हालत में दिखाई दे रहे हैं, जो कभी भी हादसे को न्योता दे सकते हैं।

निवासियों का कहना है कि नगर निगम को तुरंत शहर में खतरनाक स्लैब की जांच करनी चाहिए और मरम्मत का काम शुरू करना चाहिए। अन्यथा आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Slab on gutter collapsed in vasai the bench and the garden got submerged in the drain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 09:44 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

आत्महत्या करने वाले था प्रेमी जोड़ा! सातारा पुलिस ने बचाई जान, चंद्रपुर से भागी थी नाबालिग लड़की

2

जेजे अस्पताल की बड़ी सफलता: लातूर के मरीज को मिली नई जिंदगी, इलाज पर नहीं पड़ा कोई आर्थिक बोझ

3

तेलंगाना में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, MBVV पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 12 आरोपी गिरफ्तार

4

चंद्रपुर में नहर में गिरे चीतल की बची जान, 6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.