- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shoot Wherever You See Commenting On Shivaji Maharaj Cost Rahul Solapurkar Apologized
‘जहां दिखे वहां गोली मार दो’, शिवाजी महाराज पर टिप्पणी करना एक्टर को पड़ा महंगा, मांगी माफी
राहुल सोलापुरकर महाराष्ट्र के जाने-माने नेता है, जो अब बुरी तरह से आलोचनाओं के शिकार हो गए है। उन्होंने शिवाजी महाराज पर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और उन्हे धमकियां मिल रही है।
- Written By: प्रिया जैस

राहुल सोलापुरकर को मिली धमकी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: हाल ही में महाराष्ट्र के मुंबई में अभिनेता राहुल सोलापुरकर को शिवाजी महाराज पर टिप्पणी करना महंगा पड़ा है। राहुल सोलापुरकर ने शिवाजी महाराज के बारे में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज मुगल बादशाह औरंगजेब की कैद से उनके सरदारों को रिश्वत देकर भागे थे। उनके इस दावे मराठाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया, जिसके बाद उन्हे कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
इस बयान के बाद मराठा राजा के वंशज और भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले ने यह तक कह दिया कि इस तरह की टिप्पणी करने वालो को गोली मार देना चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि भाजपा विधायक सुरेश धस ने सोलापुरकर ने लोगों को यह भी कह दिया कि सोलापुरकर जहां भी दिखे उनकी पिटाई करें।
इस तरह की गंभीर आलोचनाओं और धमकियों के बाद राहुल सोलापुरकर ने माफी मांगी। राहुल सोलापुरकर ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मराठा राजा के आगरा से भागने का वर्णन करते हुए उन्होंने ‘रिश्वत’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिससे शिवप्रेमियों (छत्रपति शिवाजी के समर्थकों) की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्हें इसका खेद है।
सम्बंधित ख़बरें
दुर्घटना में युवक की मौत, सागर को ज़मानत, सुरेश धस ने कहा-बेटे को कोई लत नहीं
Santosh Deshmukh Murder Case: मुंडे के खिलाफ दर्ज होगा मर्डर केस! मनोज जरांगे ने की अपील, सुरेश धस को बनाया निशाना
‘आका के आका काे ढूंढा अब खोक्या के बोक्या को ढूंढों’, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने फडणवीस सरकार पर कसा तंज
Beed Politics: खोक्या भाई की गिरफ्तारी पर मचा सियासी घमासान, अब चुप नहीं रहूंगी…पंकजा और धस में छिड़ी बहस
सोलापुरकर पर चलाया जाए मुकदमा
राहुल सोलापुरकर के बयान से आहत हुए उदयनराजे भोसले ने कहा कि सोलापुरकर पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उनसे पूछा जाना चाहिए कि किस हैसियत से उन्होंने 17वीं सदी के मराठा योद्धा पर ‘अपमानजनक टिप्पणी’ की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को जहां भी पाया जाए, गोली मार देनी चाहिए।”
आखिर ऐसा क्या बोले राहुल सोलापुरकर?
दरअसल, राहुल सोलापुरकर ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि शिवाजी महाराज इतिहास में वर्णित ‘मिठाई के डिब्बों’ के ज़रिए आगरा से नहीं भागे थे, बल्कि उन्होंने औरंगज़ेब के सरदारों और पत्नी को ‘रिश्वत’ दी थी। जबकि कहा जाता है कि 1666 में शिवाजी महाराज और उनके बेटे संभाजी महाराज आगरा के किले से भाग निकले थे और मुगल बादशाह को चौंका दिया था।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सोलापुरकर को नहीं मिले इंडस्ट्री में कोई काम
उदयनराजे भोसले ने यह भी कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सोलापुरकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि सोलापुरकर की फिल्में या शो प्रदर्शित नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से कहा कि वे उन्हें कोई काम न दें। इस बीच, पुणे पुलिस ने कोथरुड इलाके में सोलापुरकर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।
Shoot wherever you see commenting on shivaji maharaj cost rahul solapurkar apologized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMFirst Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
May 18, 2026 | 01:28 PMपरीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
May 18, 2026 | 01:24 PMमुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
May 18, 2026 | 01:24 PMअमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
May 18, 2026 | 01:24 PMUP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
May 18, 2026 | 01:11 PMगोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
May 18, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














